Blue Moon Raksha Bandhan 2024: राखी का पर्व हर साल सावन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल रक्षा बंधन का त्योहार 19 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। इस साल राखी के दिन आसमान में ब्लू मून नजर आने वाला है। खगोलीय शास्त्र के अनुसार साल में 2 से तीन बार ब्लू मून लगाता है। ब्लू मून के दिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बहुत सारे शुभ योग का भी निर्माण होता है। ब्लू मून के दिन आसमान में चंद्रमा नीला दिखाई देता है। आइए जानते हैं रक्षा बंधन के दिन लगने जा रहे ह ब्लू मून से किन राशि वालों को लाभ मिल सकता है।
कब दिखेगा ब्लू मून
19 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन मा शाम 06 बजकर 54 मिनट पर चंद्रोदय होगा। ये चंद्रमा रात के 11 बजकर 56 मिनट अपने चरम पर होगा। 20 अगस्त को सुबह 06 बजकर 24 मिनट चंद्र अस्त होगा। इस दौरान ब्लू मून 19 अगस्त को शाम 06 बजकर 59 मिनट ब्लू मून दिखेगा। जब चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।इन राशि वालों को मिलेगा लाभ
मेष राशि
ब्लू मून से मेष राशि के जातक को अद्भुत लाभ मिलने वाला है। इन राशि के जातक को धन में वृद्धि मिल सकती है। वहीं नौकरी करने वाले लोगों काम में प्रमोशन मिल सकता है। बिजनेस में भी नई डील पक्की हो सकती है।
सिंह राशि
ब्लू मून के दिन बहुत सारे शुभ योग बन रहे हैं। ये योग सिंह राशि के जातक के लिए बहुत ही फायदेमंद होने वाले हैं। इस दौरान आपको नौकरी में तरक्की मिलेगी। इसके साथ ही आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के जातक के लिए रक्षा बंधन पर हो रहे ब्लू मून का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आपको सेहत का लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही यदि आपका कोई काम रुका हुआ था तो वो भी पूरा होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। नौकरी में भी लाभ मिलेगा।
