Birth Date Astrology: ज्योतिष में केतु को एक छाया ग्रह माना जाता है, जो अदृश्य रूप से कार्य करता है। अमूमन हर कोई इसे अशुभ प्रभाव देने वाले ग्रह के रूप में जानता है लेकिन ऐसा नहीं है। जब यह ग्रह शुभ प्रभाव देता है, तो अचानक और रहस्यमयी तरीके से व्यक्ति की किस्मत बदल देता है। मूलांक 7 का ये स्वामी ग्रह माना जाता है। केतु के कृपा से इस मूलांक के लोग अचानक से सफल हो जाते हैं।
जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 और 25 होती है उनका मूलांक 7 माना जाता है। मूलांक 7 के लोग गहरे विचारक, अंतर्ज्ञानी और रहस्यमयी व्यक्तित्व वाले होते हैं। केतु के कारण इनकी लाइफ में अचानक से बदलाव देखने को मिलते हैं। इनकी किस्मत में कई बार अचानक बड़ा लाभ या बड़ी उपलब्धि मिलती है, जो दूसरों को चौंका देती है। मूलांक 7 वाले जिन लोगों की कुंडली में केतु अनुकूल होता है ऐसे लोगों की इंट्यूशन पावर काफी अच्छी होती है। ये लोग चुपचाप सफलता पा लेते हैं।
मूलांक 7 वाले दिल के सच्चे, ईमानदार और बेहद मेहनती होते हैं। जिस कारण ये किसी भी काम में सफलता पा लेते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। ये लोग भाग्यशाली होते हैं। ईश्वर की इन पर विशेष कृपा रहती है। ये जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये स्वतंत्र विचारों के होते हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)
