Bhai Dooj 2022 Puja Vidhi, Muhurat Live Updates: भाईदूज के दिन दीपदान का क्या है महत्व, जानें यहां
Bhai Dooj 2022 Puja Vidhi, Muhurat Live Updates: भाईदूज के दिन दीपदान का क्या है महत्व, जानें यहां
कब है भाईदूज (When Is Bhai Dooj)? भाई दूज कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि में मनाई जाती है ये तिथि इस बार 26 अक्टूबर को दोपहर 02:42 बजे से लग रही है। वहीं इसकी समाप्ति 27 अक्टूबर को दोपहर 12:45 पर होगी। इस तरह से ये तिथि 26 और 27 दोनों ही दिन लग रही है। इसलिए इन दोनों ही दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जा सकेगा।
भाई दूज टीका मुहूर्त 2022: अगर आप 26 अक्टूबर 2022 को भाई दूज मना रहे हैं तो इस दिन भाई को तिलक लगाने का समय दोपहर 01 बजकर 12 मिनट से 03 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। अगर आप 27 अक्टूबर को ये पर्व मना रहे हैं तो इस दिन टीका का समय 11 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक ही रहेगा।
भाई दूज 2022 की पूजा विधि: भाई दूज के दिन भाई व बहन सुबह उठकर स्वच्छ जल से स्नान करें। अगर बहन शादीशुदा है तो अपनी बहन के घर जाएं और भाई-बहन मिलकर भगवान चित्रगुप्त की पूजा करें। इसके बाद शुभ मुहूर्त में बहन अपने भाई को तिलक लगाए। तिलक की थाली में कुमकुम, सिंदूर, चंदन, फूल, फल, मिठाई, अक्षत व सुपारी जरूर रखें। एक चौकी सजाएं और उस चौकी पर भाई को बैठाकर उनका तिलक करें। भाई की आरती उतारे और आरती के बाद उन्हें मिठाई खिलाएं।
