Bhai Dooj 2022 Date, Puja Muhurat: शाम के समय जलाएं दक्षिणमुखी दीपक, होगा चमत्कार
Bhai Dooj 2022 Date, Puja Muhurat: शाम के समय जलाएं दक्षिणमुखी दीपक, होगा चमत्कार
मान्यता है कि, इस दिन बहन के घर जाकर तिलक करवाने व भोजन आदि करने से जीवन में आने वाली सभी विपदाओं का अंत होता है। वहीं इस दिन यमदेव की पूजा का भी विधान है। मान्यता है कि यमद्वितीया के दिन मृत्यु के देवता यमदेव की विधिवत पूजा अर्चना करने से आकस्मिक निधन व अकाल मृत्यु का भय खत्म होता है।
पुराणो में वर्णित कथा के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को यमदेवता अपनी बहन यमुना के घर गए थे। यमुना ने यमदेव को तिलक आदि कर उनका स्वागत किया था। इस दिन से प्रत्येक वर्ष भाईदूज मनाया जाता है। इसे भाई टीका, यमद्वितीया और भातृ द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। इस बार लोग यम द्वितीया की तिथि को लेकर असमंज में हैं। ऐसे में टाइम्स नाउ नवभारत के इस ब्लॉग में हम आपको भाईदूज की सही तारीख, शुभ मुहूर्त, तिलक का मुहूर्त, पूजन विधि व पौराणिक कथाओं से लेकर संपूर्ण जानकारी देंगे। इसके लिए आप हमारे इस ब्लॉग से जुड़े रहें।
