बसंत पंचमी पर इस बार नहीं होंगे ये शुभ कार्य, विवाह से लेकर गृहप्रवेश भी है वर्जित, जानिए क्यों?

Basant Panchami 2026 (बसंत पंचमी 2026): 23 जनवरी शुक्रवार को माघ माह की पंचमी तिथि है। इस दिन बसंत पचंमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन को शुभ कार्यों के लिए अबूझ मुहूर्त माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन शुभ कार्यों को करने के लिए मुहूर्त की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन इस बार जनवरी 2026 की बसंत पंचमी पर शुभ कार्य नहीं होंगे। इसके पीछे बेहद ही खास कारण है। आइए जानते हैं।

Basant Panchami 2026 (बसंत पंचमी 2026): 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को पूरे देश में बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। आमतौर पर बसंत पंचमी को अबूझ मुहूर्त माना जाता है, यानी इस दिन बिना पंचांग देखे भी कई शुभ कार्य किए जाते हैं। लेकिन इस बार बसंत पंचमी पर कुछ विशेष ज्योतिषीय कारणों से शादी-विवाह सहित कई मांगलिक कार्य वर्जित माने जा रहे हैं। माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। साल 2026 में यह पर्व 23 जनवरी के दिन मनाया जा रहा है। अक्सर इस दिन शुभ कार्यों को किया जाता है। हालांकि इस बार ऐसा करने शुभ नहीं माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों है?

बसंत पचंमी पर कौन से शुभ कार्य नहीं होंगे

बसंत पचंमी पर कौन से शुभ कार्य नहीं होंगे

बसंत पचंमी पर क्यों नहीं किए जाएंगे शुभ कार्य?

इस बार बसंत पंचमी पर दो बड़े ज्योतिषीय कारण बन रहे हैं। पहला कारण है शुक्र ग्रह का अस्त होना और दूसरा कारण पंचक है। शास्त्रों के अनुसार शुभ कार्यों के समय गुरु और शुक्र जैसे शुभ ग्रहों का उदित अवस्था में होना आवश्यक होता है। इस बार शुक्र अस्त अवस्था में हैं, जो आने वाली 1 फरवरी को उदय होंगे। वहीं, 21 जनवरी के पंचक की भी शुरुआत हो गई है। हालांकि ये पंचक दोष रहित हैं। इस बाद भी शुक्र के अस्त होने के चलते इस बार बसंत पंचमी का अबूझ मुहूर्त प्रभावी नहीं माना जा रहा है।

End of Feed