Bakrid 2023: बकरीद क्यों मनाई जाती है? जानिए भारत में कब है बकरा ईद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Jun 26, 2023, 05:34 PM IST

Bakrid 2023: बकरीद का त्योहार मुस्लिमों के लिए काफी खास होता है। इसे बड़ी ईद, ईद-उल-अजहा और ईद-अल-अजहा आदि नामों से जाना जाता है। जानिए क्यों मनाई जाती है बकरीद (Bakra Eid 2023)।

Bakrid 2023: बकरीद कब मनाई जाएगी इस बात की जानकारी 10 दिन पहले ही मिल जाती है। दरअसल इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार जुल हिज्जाह (Dhul Hijjah 2023) महीने के 10वें दिन बकरीद का त्योहार मनाया जाता है। बकरीद को ईद उल अजाह (Eid-Ul-Adha 2023) और ईद अल अजहा (Eid-Al-Adha 2023) भी कहते हैं। इस साल ये पर्व 29 जून को मनाया जाएगा। मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए ये ईद बेहद खास होती है। इसलिए इसे बड़ी ईद (Badi Eid 2023) भी कहा जाता है। इस ईद पर कुर्बानी की परंपरा को निभाया जाता है। जानिए क्यों मनाई जाती है बकरीद।

bakrid 2023 (1)

Why We Celebrate Bakrid

क्यों मनाई जाती है बकरीद (Why Bakrid Is Celebrated)

इस्लामिक मान्यताओं अनुसार एक बार पैगंबर हजरत इब्राहिम से अल्लाह ने उनकी सबसे प्रिय चीज की कुर्बानी मांगी थी। हजरत इब्राहिम सबसे ज्यादा प्रेम अपने बेटे इस्माइल से करते थे। हजरत इब्राहिम का वो इकलौता बेटा था जिसकी प्राप्ति उन्हें बुढ़ापे में हुई थी, इसलिए भी वे उनके लिए बेहद खास था। लेकिन अल्लाह के आदेश को भी वो नजरअंदाज नहीं कर सकते थे इसलिए वो अपने बेटे की कुर्बानी देने के लिए तैयार हो गए थे।

End of Feed