Baisakhi 2023 Date: बैसाखी का पर्व भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 14 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इस दिन सिख समुदाय के लोगों का नया साल होता है। बैसाखी पर सिख लोग सुबह जल्दी उठकर गुरुद्वारे जाते हैं और गुरु जी की वाणी सुनते हैं। इस दिन विशेष प्रकार का अमृत तैयार किया जाता है जो पाठ खत्म होने के बाद लोगों में बांटा जाता है।मुख्य रूप से ये त्योहार फसलों का त्योहार कहा जाता है। इसके अलावा ये त्योहार पश्चिम बंगाल में पोहेला बैशाख (Pohela Boishakh 2023), उत्तराखंड में बिहू, उड़ीसा में महाविष्णु संक्रांति, आंधप्रदेश और कर्नाटक में उगादि के नाम से मनाया जाता है। जानिए इस दिन राशि अनुसार किन उपायों को करके जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं।
बैसाखी पर सुख-समृद्धि के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय
बैसाखी पर राशि अनुसार करें ये उपाय (Baisakhi Ke Uapy)
- मेष राशि के लोग इस दिन हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें।
- वृषभ राशि वाले इस दिन सुबह के समय 108 बार ‘ॐ महलक्ष्म्यै नमः' मंत्र का पाठ करें।
- मिथुन राशि वाले इस दिन भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा-अर्चना करें।
- कर्क राशि वाले इस दिन विष्णु सहस्त्रानम का पाठ करें और गरीबों में गुड़ और चने का दान करें।
- सिंह राशि वाले इस दिन अदित्य हृदयम का पाठ करें।
- कन्या राशि वाले इस दिन मां दुर्गा और भगवान गणेश की पूजा करें। गणपती जी को दूर्वा और लड्डू चढ़ाएं वहीं मां दुर्गा को पांच लाल फूल चढ़ाएं।
- तुला राशि के लोग इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें। इस दिन आटे का दीपक बनाकर उसमें घी के साथ कुछ दाने गेंहू के मिलाकार घर के ईशान कोण में दीपक जलाएं।
- वृश्चिक राशि के लोग इस दिन हनुमान मंदिर जाएं, सुंदरकाण्ड का पाठ करें।
- धनु राशि के लोग ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का 108 बार जप करें।
- मकर राशि के लोग हर शनिवार ‘ॐ प्रां प्रीं प्रों सः शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जप करें।
- कुम्भ राशि के लोग इस दिन गरीबों को गेंहू, आटे या चावल का दान करें।
- मीन राशि के लोग इस दिन विष्णु मंदिर जाएं और भगवान को मिठाई, गुड़ और गेंहू का दान करें।
बैसाखी का अर्थ और महत्व (Baisakhi Meaning And Significance)
वैशाखी का खूबसूरत त्योहार फसलों का त्योहार होता है। ये समय किसानों के लिए बेहद ही समृद्ध समय के रूप में देखा जाता है। ये त्योहार मुख्य रूप से पंजाब और हरियाणा में मनाया जाता है।
