Ashadha Gupt Navaratri Upay 2024: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि हर साल आषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस साल आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 6 जुलाई 2024 को होगी। गुप्त नवरात्रि में भक्त मां दुर्गा की 10 महाविद्याओं की पूजा पूरे विधि- विधान के साथ करते हैं। ये नवरात्रि खासतौर पर तांत्रिक साधना करने वालों के द्वारा मनाई जाती है। वैसे तो ये नवरात्रि गृहस्थियों द्वारा नहीं मनाई जाती है, लेकिन इस दौरान कुछ उपायों को करने से बहुत सारी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं गु्प्त नवरात्रि के समय में किन उपायों को करना चाहिए।
Ashadha Gupt Navaratri Upay 2024 (आषाढ़ गुप्त नवरात्रि उपाय)
अक्षत और कौड़ी का उपायगुप्त नवरात्रि के समय में एक लाल कपड़े के अंदर अक्षत और कौड़ी बांधकर अपने घर की तिजोरी में रख दें और हर रोज इसे निकालकर इसकी पूजा करें। नवरात्रि के अंतिम दिन में उस पोटली को घर के पास जमीन में गढ़ दें। ऐसा करने से आपकी तिजोरी हमेशा भरी रहेगी।
ग्रह दोष से छुटकारा पाने के लिए
आषाढ़ नवरात्रि के समय में मिट्टी के बर्तन में पीला कपड़ा बांधकर लाल मिर्च, इलायची, दालचीनी, धनिया, हल्दी बांध लें और उसको पूरे नौ दिनो तक मां दुर्गा को अर्पित करें। ऐसा करने से सारे ग्रह दोषों से छुटकारा मिल जाएगा।
तरक्की के लिए
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के समय 'दुर्गा सप्तशती स्तोत्र' पाठ का पूरे नौ दिनों तक जाप करें। ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होंगी और तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।
आर्थिक तंगी से मुक्ति के लिए
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को हर रोज कमल का फूल अर्पित करें और इसके साथ माता के वैदिक मंत्रों का उच्चारण करें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आपको पैसों की तंगी से छुटकारा मिलेगा।
