Maa Lakshmi: मां लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो इस माला से करें मंत्रों का जाप, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2022, 04:35 PM IST

Maa Lakshmi Mantra Rule: हिंदू धर्म में मंत्रों का विशेष महत्व है। हर देवी देवताओं के लिए अलग-अलग मंत्र व अलग-अलग नियम होते हैं। ऐसे ही मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करने के लिए स्फटिक की माला का इस्तेमाल करना चाहिए।

Maa Lakshmi: मां लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो इस माला से करें मंत्रों का जाप, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

Garland Of Crystals For Maa Lakshmi Mantra: घर में सुख समृद्धि के लिए व्यक्ति देवी देवताओं की पूजा करता है। वहीं आर्थिक संकटों से छुटकारा पाने के लिए धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कई उपाय करता है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। इसके लिए वह मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का मार्ग ढूंढ़ता है। हिंदू धर्म में हर देवी देवताओं की पूजा के लिए अलग अलग तरीके हैं व अलग आरती, चालीसा, मंत्र दिए गए हैं। जिसे व्यक्ति नियमित रूप से करता है, ताकि सुख समृद्धि बनी रहे। ऐसे ही मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन पूजा पाठ करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही उनके मंत्रों का जाप करने से हर मनोकामना पूरी होती है। मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करने का लाभ तभी मिलता है जब सही माला से इन मंत्रों का जाप किया जाए। आइए जानते हैं मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप किस माला से करना चाहिए।

इन मंत्रों का करें जाप

- ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:।
- ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात्।

इस माला से करें मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर देवी देवताओं की पूजा का अलग महत्व होता है। ऐसे में उनके मंत्रों का जाप भी अलग-अलग मालाओं से किया जाता है। जैसे भगवान शिव के मंत्रों का जाप करते समय रुद्राक्ष की माला का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करने के लिए स्फटिक की माला का इस्तेमाल करना चाहिए। स्फटिक की माला रंगहीन, पारदर्शी पत्थर की होती है। इसे सफेद क्रिस्टल कहा जाता है। यह कांच की तरह नजर आती है। स्फटिक की माला से ही मां दुर्गा व मां सरस्वती के मंत्रों का जाप भी किया जाता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article