Apara Ekadashi Puja Vidhi 2024: अपरा एकादशी के दिन करें इस विधि से पूजा, मिलेगा विष्णु भगवान का आशीर्वाद

Apara Ekadashi Puja Vidhi 2024: अपरा एकादशी का व्रत ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन विधिपूर्वक भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। आइए जानें इस दिन की पूजा विधि के बारे में।

Apara Ekadashi Puja Vidhi 2024: सनातन धर्म में एकादशी के व्रत का बहुत ही खास महत्व है। अपरा एकादशी का व्रत हर वर्ष ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर रखा जाता है। पंचांग के अनुसार इस साल अपरा एकादशी का व्रत 2 जून 2024 को रखा जाएगा। अपरा एकादशी के दिन व्रत रखने से और भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है और हर मोकामना की पूर्ति होती है। जीवन में धन, वैभव की प्राप्ति के लिए भी अपरा एकादशी का व्रत रखा जाता है। आइए जानें इस दिन किस विधि से श्री हरि की पूजा करनी चाहिए।

Apara Ekadashi Puja Vidhi 2024 (अपरा एकादशी पूजा विधि)

  • अपरा एकादशी के ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें।
  • उसके बाद घर के मंदिर की गंगाजल छिड़कर सफाई करें।
  • फिर साफ चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर विष्णु जी की मूर्ति स्थापित करें।
  • उसके बाद घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु को तुलसी, अक्षत,चंदन अर्पित करें।
  • अपरा एकादशी व्रत कथा का पाठ करें और आरती करें।
  • अंत में भोग लगाकर सब में प्रसाद बांटे।

अपरा एकादशी मंत्र (Apara Ekadashi Mantra)

  • ॐ नमोः नारायणाय॥
  • ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥
  • ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय॥
  • मंगलम भगवान विष्णुः, मंगलम गरुणध्वजः। मंगलम पुण्डरी काक्षः, मंगलाय तनो हरिः॥

अपरा एकादशी पूजा शुभ मुहूर्त 2024 (Apara Ekadashi Shubh Muhurat 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 2 जून की सुबह 5 बजे रहो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 3 जून को रात 2 बजकर 41 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार ये व्रत 2 जून रविवार के दिन रखा जाएगा।

End of Feed