Kartik Amavasya Date 2023: कब है कार्तिक मास की अमावस्या, जानें सही डेट और महत्व

Kartik Amavasya Date 2023: शास्त्रों में अमावस्या तिथि का बहुत महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि पर माता लक्ष्मी धरती लोक पर विचरण करने आती है। कब है कार्तिक मास की अमावस्या। डेट, शुभ मुहू्र्त, महत्व। यहां जानें सारी डिटेल हिंदी में।

Kartik Amavasya Kab Hai 2023(कब है कार्तिक अमावस्या): हिंदू धर्म में कार्तिक महीने का बहुत महत्व है। इस महीने में बहुत से त्योहार मनाये जाते हैं। कार्तिक का महीना दान- पुण्य करने के लिए भी बहुत शुभ माना गया है। इस साल कार्तिक मास का आरंभ 29 अक्टूबर के हुआ है। इस महीने का समापन 27 नवंबर को होगा। धार्मिक मान्याताओं के अनुसार कार्तिक अमावस्या पर स्नान दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसा कहा जाता है कि कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि पर देवी लक्ष्मी धरती लोक पर विचरण करने आती हैं। इस दिन ही दिवाली का पर्व भी मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कार्तिक मास की अमावस्या तिथि कब है। शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में ।

Kartik Amavasya

कार्तिक अमावस्या तिथि ( Kartik Amavasya Date 2023)

इस वर्ष कार्तिक अमावस्या 13 नवंबर 2023 को पड़ेगी। इसे बड़ी अमावस्या और दिवाली अमावस्या भी कहा जाता है।

कार्तिक अमावस्या शुभ मुहूर्त ( Kartik Amavasya Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार कार्तिक अमावस्या (Kartik Amavasya) 12 नवंबर 2023 को दोपहर 2:44 बजे प्रारंभ होकर अगले दिन 13 नवंबर 2023 को दोपहर 2:56 बजे समाप्त होगी। कार्तिक अमावस्या पर सूर्योदय से पहले स्नान करने की परंपरा है।

End of Feed