Amavasya In June 2024 Date: जून में अमावस्या कब है, नोट कर लें सही तारीख और मुहूर्त

Amavasya In June 2024: जून में ज्येष्ठ अमावस्या पड़ेगी। जिसे वट अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस दिन वट सावित्री पूजा होती है। इसके अलावा इस दिन शनि जयंती भी मनाई जाती है।

Amavasya In June 2024 (जून में अमावस्या कब है): सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। जो हर महीने में पड़ती है। जून में ज्येष्ठ अमावस्या (Jyeshtha Amavasya 2024 Date) पड़ेगी। जिसे वट अमावस्या भी कहा जाता है। क्योंकि इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखकर वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। इसके अलावा इस दिन शनि जयंती भी मनाई जाती है। यहां जानिए जून में अमावस्या कब है।

जून में अमावस्या कब है 2024 (Amavasya In June 2024)

जून में ज्येष्ठ अमावस्या पड़ेगी जो 5 जून की शाम 7 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर 6 जून की शाम 6 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि अनुसार अमावस्या 5 जून को मनाई जाएगी।

End of Feed