सावधान! सूर्य ग्रहण के साथ शुरू होंगे खतरनाक अग्नि पंचक, इन कार्यों से बना लें दूरी

February 2026 Mei Panchak Kab Se Hai: फरवरी 2026 में साल का पहला सूर्य ग्रहण पड़ने जा रहा है। साल के पहले सूर्य ग्रहण के साथ ही पंचक की भी शुरुआत हो रही है। इस कारण यह समय बेहद खतरनाक माना जा रहा है। ज्योतिष के जानकारों की मानें तो यह पंचक अग्नि पंचक है, जो बेहद ही खतरनाक होता है। आइए जानते हैं कि फरवरी 2026 में पंचक कब से शुरू हो रहे हैं और इस दौरान कौन से काम नहीं करने चाहिए?

February 2026 Mei Panchak Kab Se Hai: फरवरी 2026 का महीना धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से काफी संवेदनशील माना जा रहा है। इस महीने एक ओर सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, वहीं दूसरी ओर अग्नि पंचक की शुरुआत भी हो रही है। यह साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण होगा। वहीं, पंचक काल को शास्त्रों में अशुभ समय माना गया है और खासकर अग्नि पंचक को सबसे अधिक प्रभावशाली और सावधानी वाला पंचक बताया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि फरवरी 2026 में पंचक कब से कब तक रहेगा और इस दौरान किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

पंचक कब से लग रहे हैं?

पंचक कब से लग रहे हैं?

फरवरी 2026 में पंचक काल कब से शुरू होगा?

पंचांग के अनुसार फरवरी महीने में अग्नि पंचक की शुरुआत 17 फरवरी 2026 को सुबह 9 बजकर 5 मिनट से होगी। यह पंचक पूरे पांच दिनों तक रहेगा और 21 फरवरी 2026 को शाम 7 बजकर 7 मिनट पर समाप्त होगा। खास बात यह है कि 17 फरवरी को ही सूर्य ग्रहण भी लग रहा है, जिससे इस दिन का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व और अधिक बढ़ जाता है। ग्रहण और पंचक का एक साथ होना समय को और भी संवेदनशील बना देता है।

End of Feed