Agni Nakshatram 2023: अग्नि नक्षत्रम 2023 कब है, जानें इस प्रसिद्ध पर्व की डेट व महत्व

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 26, 2023, 08:11 PM IST

Agni Nakshatram 2023 Date (अग्नि नक्षत्रम 2023 में कब है): अग्नि नक्षत्रम भगवान मुरुगन को समर्पित तमिलनाडु में मनाया जाने वाला एक प्रसिद्ध त्योहार है। यह मई महीने में सेलिब्रेट किया जाने वाला 14 दिवसीय पर्व है। भक्त इस दौरान भगवान मुरुगन की दिव्य कृपा पाने के लिए उनकी पूजा करते हैं।

Agni Nakshatram 2023 Date, Rituals, Significance (अग्नि नक्षत्रम 2023 में कब है): अग्नि नक्षत्रम भगवान मुरुगन को समर्पित प्रमुख त्योहारों में से एक है, जो दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में अत्यधिक उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है। यह मुख्य रूप से तिरुत्तानी, पलानी, पलामुथिरसोलई के मुरुगन भगवान की मंदिरों में पूरी भव्यता से मनाया जाता है।

अग्नि नक्षत्रम 2023 में कब है

When is Agni Nakshatram 2023 in India

पंचांग के अनुसार, प्रत्येक नक्षत्र की 4 तिमाहियां होती हैं और अग्नि नक्षत्र तब सेलिब्रेट किया जाता है जब सूर्य कृतिका नक्षत्र से होकर गुजरता है। साथ ही सूर्य भरणी नक्षत्र के तीसरे और चौथे चरण से गुजरकर जब रोहिणी नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश करता है, तब इस त्योहार की शुरुआत होती है। अग्नि नक्षत्रम 14-दिवसीय उत्सव है, जो मई के महीने में मनाई जाती है। इसी के साथ आइए इस त्योहार के डेट व महत्व को जान लेते हैं।

End of Feed