Aaj Kaun si Ekadashi Hai, आज कौनसी एकादशी है: हिंदू पंचांग के अनुसार आज 6 अक्टूबर 2026 का दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत ही खास माना जा रहा है। द्रिक पंचांग अनुसार आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। अक्टूबर माह की यह पहली एकादशी है। 6 अक्टूबर को आज एकादशी तिथि सुबह 2 बजकर 7 मिनट से आरंभ हुई है। वहीं एकादशी तिथि का समापन 7 अक्टूबर को रात 12 बजकर 34 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार एकादशी का व्रत आज ही किया जा रहा है। वहीं व्रत का पारण कल 7 अक्टूबर को किया जाएगा। जानें आज कौनसी एकादशी है, आज की एकादशी का नाम क्या है और 6 अक्टूबर को एकादशी शुभ मुहूर्त।
6 अक्टूबर को आज कौनसी एकादशी है (Aaj Kaun Si Ekadashi Hai)
आज हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की इंदिरा एकादशी है। इंदिरा एकादशी मुख्य रूप से पितरों की मुक्ति और उन्हें वैकुंठ लोक में मोक्ष दिलाने हेतु मनाई जाती है। इस एकादशी का व्रत करने से पूर्वजों को कष्टों से मुक्ती मिलती है। इंदिरा एकादशी के व्रत का फल और पुण्य पूर्ण रूप से पितरों को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इंदिरा एकादशी का व्रत करने से कुल की सात पीढ़ियों तक के पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
इंदिरा एकादशी व्रत 2026
आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की इंदिरा एकादशी के व्रत में भगवान विष्णु के शालिग्राम रूप की विधि विधान के साथ पूजा की जाती है। पितृ दोष की मुक्ति और जीवन में सुख समृद्धि प्राप्त करने हेतु आज इंदिरा एकादशी का व्रत बहुत ही विशेष माना जा रहा है।
इंदिरा एकादशी का शुभ मुहूर्त
पंचांग अनुसार आज इंदिरा एकादशी पर पूजा के लिए ये मुहूर्त शुभ हैं।
- ब्रह्म मुहूर्त (दान-स्नान): सुबह 4:39 बजे से 5:28 बजे तक
- सुबह की पूजा का मुहूर्त: सुबह 5:03 बजे से 6:17 बजे तक
- अभिजीत मुहूर्त (दोपहर की पूजा): सुबह 11:46 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक
- सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 6:17 बजे से रात 10:17 बजे तक
- शाम की पूजा का मुहूर्त: शाम 6:01 बजे से 7:15 बजे तक
इंदिरा एकादशी व्रत का पारण कब होगा
पितृ पक्ष की पहली एकादशी यानि की इंदिरा एकादशी के व्रत का पारण कल 7 अक्टूबर को होगा। एकादशी व्रत का पारण करने के लिए सुबह 6 बजकर 26 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 49 मिनट तक का समय सबसे शुभ माना जा रहा है।
