आज क्या है, आज कौन सा व्रत है, आज गुरुवार को शिव जी की पूजा क्यों महत्वपूर्ण है

Aaj Kya Hai: आज 18 दिसंबर 2025 को दिन षौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन पौष माह की चतुर्दशी तिथि रात में लगभग 2 बजकर 32 मिनट पर शुरू हुई थी। इस कारण त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथि का संयोग बना है। इसके चलते आज दिसंबर और साल 2025 की आखिरी मासिक शिवरात्रि है। आइए जानते हैं कि शिवरात्रि पर पूजन करके भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

Masik Shivratri 18 December 2025: आज 18 दिसंबर 2025, गुरुवार को हिंदू पंचांग के अनुसार पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इसके चलते आज मासिक शिवरात्रि मनाई जा रही है। यह हर महीने आने वाली वह विशेष तिथि , जिसे भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है।

18 दिसंबर मासिक शिवरात्रि

मासिक शिवरात्रि कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को पड़ती है और इस दिन व्रत रखने, रात्रि जागरण करने तथा विधिपूर्वक पूजा करने से जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। आज यह तिथि सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ पड़ रही है, यह किसी भी कार्य में सफलता दिलाने वाला शुभ संयोग माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बेहद फलदायी बताया गया है, क्योंकि इसमें की गई आराधना का पुण्य कई गुना बढ़ जाता है।

End of Feed