अध्यात्म

Purnima 2026 Date List: साल 2026 में पूर्णिमा तिथि कब-कब है, जानिए डेट्स, समय और माह

Purnima 2026 Date Time Month Wise List (2026 में पूर्णिमा तिथि कब कब पड़ेगी ): साल 2026 में कुल 13 पूर्णिमा तिथियां होंगी। पूर्णिमा वह पावन तिथि जब चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। इस कारण पूर्णिमा तिथि को बेहद ही खास माना जाता है। आइए जानते हैं कि साल 2025 में पूर्णिमा तिथि कब-कब पड़ने वाली है?

Image

साल 2026 में पूर्णिमा कब-कब हैं?

Purnima 2026 Date List: पूर्णिमा वह पवन तिथि है जब चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से पूरी तरह चमकता है। हिंदू धर्म में इसे मन की शांति, पाप-नाश और भगवान विष्णु-चंद्र देव की विशेष कृपा पाने का सबसे उत्तम दिन माना जाता है। पूर्णिमा पर व्रत, पूजा, दान और चंद्रमा को अर्घ्य देने से जीवन में सुख-समृद्धि, मानसिक स्थिरता और आध्यात्मिक उन्नति होती है। साल 2026 में कुल 13 पूर्णिमाएं आएंगी, जिनमें बुद्ध पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा और कार्तिक पूर्णिमा जैसी बड़ी तिथियां भी शामिल हैं। आइए जानते हैं कि साल 2026 में पूर्णिमा तिथि कब है और उनको किस नाम से जाना जाता है।

पूर्णिमा तिथि और दिन

पूर्णिमा तिथि और दिन

साल 2026 की सभी पूर्णिमा तिथियां

तारीखअंग्रेजी महीनाहिंदू महीनापूर्णिमा का नामतिथि
3 जनवरी 2026 (शनिवार)जनवरीपौषपौष पूर्णिमा2 जनवरी शाम 6:53 से 3 जनवरी दोपहर 3:32 तक
1 फरवरी 2026 (रविवार)फरवरीमाघमाघ पूर्णिमा1 फरवरी सुबह 5:52 से 2 फरवरी सुबह 3:38 तक
3 मार्च 2026 (मंगलवार)मार्चफाल्गुनफाल्गुन पूर्णिमा2 मार्च शाम 5:55 से 3 मार्च शाम 5:07 तक
1-2 अप्रैल 2026अप्रैलचैत्रचैत्र पूर्णिमा1 अप्रैल सुबह 7:06 से 2 अप्रैल सुबह 7:41 तक
1 मई 2026 (शुक्रवार)मईवैशाखवैशाख पूर्णिमा (बुद्ध पूर्णिमा)30 अप्रैल रात 9:12 से 1 मई रात 10:52 तक
30-31 मई 2026मईज्येष्ठ (अधिक)ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा30 मई दोपहर 11:57 से 31 मई दोपहर 2:14 तक
29-30 जून 2026जून ज्येष्ठ ज्येष्ठ पूर्णिमा29 जून सुबह 3:06 से 30 जून सुबह 5:26 तक
29 जुलाई 2026 (बुधवार)जुलाईआषाढ़आषाढ़ पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा)28 जुलाई शाम 6:18 से 29 जुलाई रात 8:05 तक
27-28 अगस्त 2026अगस्तश्रावणश्रावण पूर्णिमा (रक्षा बंधन)27 अगस्त सुबह 9:08 से 28 अगस्त सुबह 9:48 तक
26 सितंबर 2026 (शनिवार)सितंबर भाद्रपदभाद्रपद पूर्णिमा25 सितंबर रात 11:06 से 26 सितंबर रात 10:18 तक
25-26 अक्टूबर 2026अक्टूबरआश्विनआश्विन पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा)25 अक्टूबर दोपहर 11:55 से 26 अक्टूबर सुबह 9:41 तक
24 नवंबर 2026 (मंगलवार)नवंबर कार्तिककार्तिक पूर्णिमा (देव दीपावली)23 नवंबर रात 11:42 से 24 नवंबर शाम 8:23 तक
23 दिसंबर 2026 (बुधवार)दिसंबरमार्गशीर्षमार्गशीर्ष पूर्णिमा23 दिसंबर सुबह 10:47 से 24 दिसंबर सुबह 6:57 तक

महीनों के अनुसार पूर्णिमा तिथि की डेट

जनवरी 2026 में पूर्णिमा तिथि

जनवरी 2026 में पूर्णिमा तिथि 3 जनवरी 2026 (शनिवार) को पड़ेगी। इसे पौष पूर्णिमा या शाकम्भरी पूर्णिमा भी कहा जाता है। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 2 जनवरी शाम 6 बजकर 53 मिनट से होगी जो 3 जनवरी दोपहर 3 बजकर 32 मिनट तक रहेगी।

फरवरी 2026 में पूर्णिमा तिथि

फरवरी 2026 में पूर्णिमा तिथि 1 फरवरी 2026 (रविवार) को पड़ेगी। इसे माघ पूर्णिमा कहा जाता है। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 1 फरवरी सुबह 5 बजकर 52 मिनट से होगी जो 2 फरवरी सुबह 3 बजकर 38 मिनट तक रहेगी।

मार्च 2026 में पूर्णिमा तिथि

मार्च 2026 में पूर्णिमा तिथि 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को पड़ेगी। इसे फाल्गुन पूर्णिमा या होलिका दहन से एक दिन पहले की पूर्णिमा कहते हैं। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 2 मार्च शाम 5 बजकर 55 मिनट से होगी जो 3 मार्च शाम 5 बजकर 7 मिनट तक रहेगी।

अप्रैल 2026 में पूर्णिमा तिथि

अप्रैल 2026 में पूर्णिमा तिथि 1-2 अप्रैल को रहेगी। इसे चैत्र पूर्णिमा या हनुमान जयंती के साथ मनाया जाता है। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 1 अप्रैल सुबह 7 बजकर 6 मिनट से होगी जो 2 अप्रैल सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक रहेगी।

मई 2026 में पूर्णिमा तिथि

मई 2026 में पूर्णिमा तिथि 1 मई 2026 (शुक्रवार) को पड़ेगी। इसे वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 30 अप्रैल रात 9 बजकर 12 मिनट से होगी जो 1 मई रात 10 बजकर 52 मिनट तक रहेगी।

जून 2026 में पूर्णिमा तिथि

जून 2026 में पूर्णिमा तिथि 29-30 जून को रहेगी। इसे ज्येष्ठ पूर्णिमा कहा जाता है। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 29 जून सुबह 3 बजकर 6 मिनट से होगी जो 30 जून सुबह 5 बजकर 26 मिनट तक रहेगी।

जुलाई 2026 में पूर्णिमा तिथि

जुलाई 2026 में पूर्णिमा तिथि 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को पड़ेगी। इसे आषाढ़ पूर्णिमा या गुरु पूर्णिमा कहा जाता है। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 28 जुलाई शाम 6 बजकर 18 मिनट से होगी जो 29 जुलाई रात 8 बजकर 5 मिनट तक रहेगी।

अगस्त 2026 में पूर्णिमा तिथि

अगस्त 2026 में पूर्णिमा तिथि 27-28 अगस्त को रहेगी। इसे श्रावण पूर्णिमा या रक्षा बंधन कहा जाता है। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 27 अगस्त सुबह 9 बजकर 8 मिनट से होगी जो 28 अगस्त सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगी।

सितंबर 2026 में पूर्णिमा तिथि

सितंबर 2026 में पूर्णिमा तिथि 26 सितंबर 2026 (शनिवार) को पड़ेगी। इसे भाद्रपद पूर्णिमा कहा जाता है। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 25 सितंबर रात 11 बजकर 6 मिनट से होगी जो 26 सितंबर रात 10 बजकर 18 मिनट तक रहेगी।

अक्टूबर 2026 में पूर्णिमा तिथि

अक्टूबर 2026 में पूर्णिमा तिथि 25-26 अक्टूबर को रहेगी। इसे आश्विन पूर्णिमा या शरद पूर्णिमा (कोजागरी पूर्णिमा) कहा जाता है। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 25 अक्टूबर दोपहर 11 बजकर 55 मिनट से होगी जो 26 अक्टूबर सुबह 9 बजकर 41 मिनट तक रहेगी।

नवंबर 2026 में पूर्णिमा तिथि

नवंबर 2026 में पूर्णिमा तिथि 24 नवंबर 2026 (मंगलवार) को पड़ेगी। इसे कार्तिक पूर्णिमा या देव दीपावली कहा जाता है। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 23 नवंबर रात 11 बजकर 42 मिनट से होगी जो 24 नवंबर शाम 8 बजकर 23 मिनट तक रहेगी।

दिसंबर 2026 में पूर्णिमा तिथि

दिसंबर 2026 में पूर्णिमा तिथि 23 दिसंबर 2026 (बुधवार) को पड़ेगी। इसे मार्गशीर्ष पूर्णिमा या दत्तात्रेय जयंती के साथ मनाया जाता है। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 23 दिसंबर सुबह 10 बजकर 47 मिनट से होगी जो 24 दिसंबर सुबह 6 बजकर 57 मिनट तक रहेगी।

महत्वपूर्ण पूर्णिमा तिथियां

महत्वपूर्ण पूर्णिमा तिथियां

2026 की मुख्य पूर्णिमा तिथि

शाकम्भरी पूर्णिमा 2026 (पौष पूर्णिमा)

शाकम्भरी पूर्णिमा 3 जनवरी 2026 (शनिवार) को रहेगी। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 2 जनवरी शाम 6 बजकर 53 मिनट से होगी और यह 3 जनवरी दोपहर 3 बजकर 32 मिनट तक रहेगी।

फाल्गुन पूर्णिमा 2026 (होली पूर्णिमा)

फाल्गुन पूर्णिमा 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को पड़ेगी। इस पूर्णिमा पर होलिका दहन होता है। पूर्णिमा तिथि 2 मार्च शाम 5 बजकर 55 मिनट से शुरू होकर 3 मार्च शाम 5 बजकर 7 मिनट तक रहेगी।

चैत्र पूर्णिमा 2026 (हनुमान जयंती)

चैत्र पूर्णिमा 1 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी। इसी दिन हनुमान जयंती मनायी जाती है। पूर्णिमा तिथि 1 अप्रैल सुबह 7 बजकर 6 मिनट से शुरू होकर 2 अप्रैल सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक रहेगी।

वैशाख पूर्णिमा 2026 (बुद्ध पूर्णिमा)

वैशाख पूर्णिमा 1 मई 2026 (शुक्रवार) को रहेगी। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। पूर्णिमा तिथि 30 अप्रैल रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होकर 1 मई रात 10 बजकर 52 मिनट तक चलेगी।

गुरु पूर्णिमा 2026 (आषाढ़ पूर्णिमा)

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को पड़ेगी। इसे आषाढ़ पूर्णिमा भी कहा जाता है। पूर्णिमा तिथि 28 जुलाई शाम 6 बजकर 18 मिनट से शुरू होकर 29 जुलाई रात 8 बजकर 5 मिनट तक रहेगी।

श्रावण पूर्णिमा 2026 (रक्षाबंधन)

श्रावण पूर्णिमा 27 अगस्त 2026 को मनाई जाएगी। इसी दिन रक्षाबंधन का पर्व होता है। पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त सुबह 9 बजकर 8 मिनट से शुरू होकर 28 अगस्त सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगी।

शरद पूर्णिमा 2026 (कोजागरी पूर्णिमा)

शरद पूर्णिमा 25 से 26 अक्टूबर 2026 के बीच रहेगी। इसे आश्विन पूर्णिमा या कोजागरी पूर्णिमा भी कहा जाता है। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 25 अक्टूबर दोपहर 11 बजकर 55 मिनट से होगी और यह 26 अक्टूबर सुबह 9 बजकर 41 मिनट तक चलेगी।

कार्तिक पूर्णिमा 2026 (देव दीपावली)

कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर 2026 (मंगलवार) को पड़ेगी। इस दिन देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है। पूर्णिमा तिथि 23 नवंबर रात 11 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर 24 नवंबर शाम 8 बजकर 23 मिनट तक रहेगी।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2026 (दत्तात्रेय जयंती)

मार्गशीर्ष पूर्णिमा 23 दिसंबर 2026 (बुधवार) को रहेगी। इसी दिन दत्तात्रेय जयंती मनायी जाती है। पूर्णिमा तिथि 23 दिसंबर सुबह 10 बजकर 47 मिनट से शुरू होकर 24 दिसंबर सुबह 6 बजकर 57 मिनट तक रहेगी।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article