Aaj Ka Shubh Rang 4 July 2026: रंग सिर्फ हमारी पसंद नहीं बताते, बल्कि हमारी ऊर्जा और मनःस्थिति पर भी गहरा असर डालते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि के लिए कुछ रंग विशेष रूप से शुभ माने जाते हैं, जो सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास और सौभाग्य को बढ़ाने में सहायक होते हैं। मान्यता है कि राशि और ग्रहों के अनुसार शुभ रंग धारण करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और मन में आत्मविश्वास आता है। 4 जुलाई 2026, शनिवार को ग्रहों की स्थिति के अनुसार सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग शुभ रंग बताए गए हैं। आइए जानते हैं आज किस राशि के लिए कौन सा रंग शुभ रहेगा।
आज का शुभ रंग
1- मेष (पीला, सफेद): आज इन रंगों का इस्तेमाल करने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और रुके काम पूरे होने की संभावना रहेगी। ऐसे में पीला और सफेद का इस्तेमाल आप कर सकते हैं।
2- वृषभ (सफेद, नीला): आज ये शुभ रंग आपको मानसिक शांति देंगे और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
3- मिथुन (आसमानी, हरा): आज इन रंगों को पहनने से नए अवसर मिल सकते हैं और दिन बेहतर बीतेगा।
4- कर्क (नीला, हरा): आज ये रंग आपके लिए भाग्यशाली रहेंगे और मन को सुकून देने का काम करेंगे।
5: सिंह (लाल, पीला) - आज इन रंगों का प्रयोग करने से ऊर्जा बढ़ेगी और काम में सफलता मिलने के योग बनेंगे।
6: कन्या (हरा, सफेद) - आज ये शुभ रंग आपके लिए तरक्की और सकारात्मक सोच लेकर आ सकते हैं।
7: तुला (नीला, हरा) - आज इन रंगों को अपनाने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और महत्वपूर्ण काम आसानी से पूरे हो सकते हैं।
8: वृश्चिक (लाल, पीला) - आज ये रंग आपको नई ऊर्जा देंगे और पूरे दिन सकारात्मक माहौल बनाए रखेंगे।
9: धनु (नारंगी, लाल) - आज इन शुभ रंगों से किस्मत का साथ मिल सकता है और उत्साह बना रहेगा।
10: मकर (नीला, सफेद) - आज इन रंगों का उपयोग करने से मन शांत रहेगा और काम में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जुलाई में एकादशी कब-कब हैं? नोट करें देवशयनी और योगिनी एकादशी की डेट
11: कुंभ (नीला, हरा)- आज ये रंग आपके लिए शुभ रहेंगे और दिनभर सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जुलाई 2026 में कब कर सकते हैं गृहप्रवेश, यहां देखें जुलाई में गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्तों की पूरी लिस्ट
12: मीन (लाल, सफेद)- आज इन रंगों को पहनना आपके लिए शुभ रहेगा और महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता के योग बनेंगे।
