Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 6 June 2026 : 06 जून 2026, शनिवार का दिन आध्यात्मिक साधना, सेवा और कर्म के लिए विशेष माना गया है। पुरुषोत्तम माह का 21वां दिन चल रहा है। सूर्योदय के समय चन्द्रमा मकर राशि में रहेंगे। शनि मीन राशि, गुरु कर्क राशि और सूर्य वृष राशि में गोचर कर रहे हैं। शनिवार होने के कारण हनुमान जी, भगवान शनिदेव और भैरव उपासना का विशेष महत्व रहेगा।
आज सुंदरकांड का पाठ, हनुमान चालीसा का सात बार पाठ, पीपल की पूजा, पक्षियों को दाना-पानी तथा जरूरतमंदों को शीतल जल और अन्न का दान करना अत्यंत पुण्यदायी रहेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल क्या कह रहा है।
मेष राशि का 06 जून 2026 का राशिफल
चन्द्रमा दशम भाव में, शनि बारहवें भाव में और गुरु चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं। बैंकिंग, आईटी और कॉर्पोरेट क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी वित्तीय कार्य में लाभ मिलने की संभावना है। धार्मिक यात्रा का योग भी बन सकता है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। प्रेम संबंध विवाह की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य में लीवर संबंधी समस्या को लेकर सावधानी रखें।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें तथा शीतल जल और मिष्ठान का दान करें।
शुभ रंग: सफेद व नारंगी
शुभ अंक: 03 व 09
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृषभ राशि का 06 जून 2026 का राशिफल
चन्द्रमा नवम भाव में और सूर्य आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु और शनि आर्थिक मामलों में प्रगति के संकेत दे रहे हैं। जॉब परिवर्तन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। प्रमोशन को लेकर सकारात्मक समाचार मिल सकता है। स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर संतुष्ट रहेंगे। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। अधिक यात्राओं से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें तथा श्रीसूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा व आसमानी
शुभ अंक: 05 व 08
भाग्य प्रतिशत: 60%
मिथुन राशि का 06 जून 2026 का राशिफल
गुरु दूसरे भाव में और चन्द्रमा अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। व्यवसाय में रुके हुए कार्य पूरे होने के संकेत हैं। टीचिंग, बैंकिंग और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। किसी पुराने प्रोजेक्ट के पूरा होने से राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है। प्रेम संबंधों में थोड़ी संवेदनशीलता बनी रह सकती है।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें तथा उड़द और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: हरा व आसमानी
शुभ अंक: 05 व 08
भाग्य प्रतिशत: 70%
कर्क राशि का 06 जून 2026 का राशिफल
राशि स्वामी चन्द्रमा सप्तम भाव में और गुरु आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। आईटी, बैंकिंग और प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। लंबे समय से की गई मेहनत का फल मिलने का समय आ गया है। संपत्ति में निवेश भविष्य के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। स्टूडेंट्स को अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग: नारंगी व लाल
शुभ अंक: 05 व 08
भाग्य प्रतिशत: 70%
सिंह राशि का 06 जून 2026 का राशिफल
सूर्य दशम भाव में और चन्द्रमा षष्ठम भाव में गोचर कर रहे हैं। जॉब और व्यवसाय में महत्वपूर्ण कार्यों से लाभ मिलेगा। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। जॉब बदलने का विचार कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। प्रेम जीवन में कुछ तनाव रह सकता है, इसलिए संवाद बनाए रखें। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
उपाय: श्री गजेन्द्रमोक्ष स्तोत्र का पाठ करें तथा मिष्ठान और शीतल जल का दान करें।
शुभ रंग: हरा व नीला
शुभ अंक: 05 व 08
भाग्य प्रतिशत: 75%
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- आज से पंचक होंगे स्टार्ट, आज के पंचांग से जानिए 6 जून का शुभ और अशुभ काल का समय
कन्या राशि का 06 जून 2026 का राशिफल
गुरु एकादश भाव और चन्द्रमा पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अत्यंत शुभ रहेगा। बैंकिंग, आईटी और रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय को नई दिशा देने में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें तथा फलों का दान करें।
शुभ रंग: हरा व बैंगनी
शुभ अंक: 05 व 06
भाग्य प्रतिशत: 60%
तुला राशि का 06 जून 2026 का राशिफल
शनि षष्ठम भाव में और चन्द्रमा चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं। विदेश यात्रा की योजना पर काम आगे बढ़ सकता है। स्टूडेंट्स करियर को लेकर उत्साहित रहेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। त्वचा संबंधी समस्या या एलर्जी को लेकर सावधानी रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा।
उपाय: श्री गजेन्द्रमोक्ष स्तोत्र का पाठ करें तथा जल और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: सफेद व आसमानी
शुभ अंक: 04 व 08
भाग्य प्रतिशत: 60%
वृश्चिक राशि का 06 जून 2026 का राशिफल
चन्द्रमा तृतीय भाव में, गुरु भाग्य भाव में और शुक्र सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं। जॉब में प्रगति के संकेत हैं। स्टूडेंट्स करियर को लेकर सकारात्मक रहेंगे, हालांकि किसी निर्णय को लेकर असमंजस बना रह सकता है। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा।
उपाय: भगवान सूर्य की उपासना करें तथा पिता और बड़े भाई का आशीर्वाद लें। अन्न दान करें।
शुभ रंग: पीला व सफेद
शुभ अंक: 03 व 09
भाग्य प्रतिशत: 70%
धनु राशि का 06 जून 2026 का राशिफल
द्वितीय भाव में चन्द्रमा और चतुर्थ भाव में शनि गोचर कर रहे हैं। स्टूडेंट्स पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर गंभीर रहेंगे। जॉब परिवर्तन का प्रयास जारी रहेगा और सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में नई खुशियां आएंगी और रिश्ते मजबूत होंगे। धार्मिक यात्रा का भी योग बन सकता है।
उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें तथा अनार का दान करें।
शुभ रंग: पीला व सफेद
शुभ अंक: 04 व 08
भाग्य प्रतिशत: 75%
मकर राशि का 06 जून 2026 का राशिफल
चन्द्रमा आपकी ही राशि में और गुरु सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं। आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में लाभ के संकेत हैं। जॉब में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन मित्रों के सहयोग से समाधान मिलेगा। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। स्वास्थ्य और प्रेम जीवन दोनों पक्ष सामान्य से बेहतर रहेंगे।
उपाय: भगवान शंकर की उपासना करें तथा चावल और शक्कर का दान करें।
शुभ रंग: आसमानी व सफेद
शुभ अंक: 03 व 09
भाग्य प्रतिशत: 60%
कुंभ राशि का 06 जून 2026 का राशिफल
चन्द्रमा द्वादश भाव में, गुरु षष्ठम भाव में और शनि द्वितीय भाव में गोचर कर रहे हैं। जॉब में परिवर्तन की संभावना बन सकती है। विदेश यात्रा की योजना पर विचार कर सकते हैं। ऑफिस में काम पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन आनंददायक रहेगा और रिश्तों में खुशियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा।
उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें तथा चने की दाल और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: सफेद व लाल
शुभ अंक: 05 व 08
भाग्य प्रतिशत: 75%
मीन राशि का 06 जून 2026 का राशिफल
एकादश भाव का चन्द्रमा और पंचम भाव के गुरु लाभ के संकेत दे रहे हैं। रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। व्यवसाय को नई दिशा मिलने की संभावना है। संतान की उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पेट संबंधी परेशानियों को लेकर सावधानी रखें। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर बनी रहेगी।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें तथा मिष्ठान, गुड़ और शीतल जल का दान करें।
शुभ रंग: पीला व नारंगी
शुभ अंक: 02 व 03
भाग्य प्रतिशत: 60%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
