Daily Horoscope : आज भोलेनाथ रहेंगे इन 5 राशि वालों पर मेहरबान, बनेंगे सारे काम

Daily Horoscope 27 July 2026 : 27 जुलाई के दिन ग्रहों की चाल आपके लिए कैसी रहेगी। इसकी जानकारी आप आज के राशिफल से कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आपके लिए 27 जुलाई कैसा रहेगा।

Daily Horoscope 27 July 2026 : सोमवार, 27 जुलाई 2026 को चंद्रमा पूरे दिन धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु कर्क राशि में, सूर्य कर्क राशि में, बुध मिथुन राशि में, मंगल वृषभ राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में तथा शुक्र-केतु सिंह राशि में स्थित हैं। गुरु और चंद्रमा का यह संबंध आध्यात्मिक चिंतन, ज्ञान, धर्म और सकारात्मक निर्णय क्षमता को बल देने वाला है। सोमवार होने के कारण भगवान शिव की आराधना, रुद्राभिषेक, हनुमान चालीसा का सात बार पाठ तथा प्रदोष काल में हनुमान बाहुक का पाठ विशेष फलदायी रहेगा। चावल और शक्कर का दान भी शुभ माना गया है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल।

Daily Horoscope 27 July 2026 : 27 जुलाई का राशिफल

27 जुलाई का राशिफल

मेष राशि (Aries Horoscope Today)

आज चंद्रमा आपकी राशि से नवम भाव में तथा गुरु और सूर्य चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं। यह संयोग घर-परिवार के वातावरण को सकारात्मक बनाएगा और पारिवारिक निर्णयों में सफलता दिला सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं, विशेषकर आईटी, बैंकिंग और शिक्षण क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। यदि पिछले कुछ समय से करियर में कोई बाधा आ रही थी तो आज समाधान की दिशा मिल सकती है। प्रेम संबंधों में आत्मीयता बढ़ेगी और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

End of Feed