आज का राशिफल, 15 March 2026: आज मिथुन- धनु राशि वालों की बदलेगी किस्मत, वृष राशि के जातक दें स्वास्थ्य पर ध्यान, पढ़ें पूरा राशिफल यहां

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 15 March 2026 (रविवार) धनु, मीन से लेकर मेष राशी वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज के राशिफल से जानें कि सभी 12 राशियों का दिन आज कैसा रहने वाला है। साथ ही यहां आज के उपाय, शुभ रंग और अंक के बारे में भी बताया गया है।

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 15 March 2026 (रविवार) धनु, मीन से लेकर मेष राशी वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज मीन संक्रांति है। आज सूर्य कुंभ से मीन राशि में आएंगे व तीस दिन इसी राशि में रहेंगे। चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे। आज मीन संक्रांति का पावन दिवस है। सूर्य के मीन राशि में प्रवेश के संक्रांति दिवस पर संगम स्नान व गंगा स्नान का महात्म्य बहुत ज्यादा है। आज सात अन्न का दान करें। भगवान विष्णु जी को सुंदर मिष्ठान का भोग लगाएं फिर ग्रहण करें। मंदिर में भंडारा करवाने का अनन्त पुण्य है। आज सूर्य उपासना के क्रम में श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 पाठ करें। गायत्री मंत्र का जप करें। सूर्य आत्मा हैं। पिता हैं। वह आकाश में दैदीप्यमान शिवलिंग हैं। भगवान भास्कर निराकार व साकार हैं। अपनी रश्मियों से साधकों के तन व मन के तप को शिव तक पहुँचाते हैं। सत्य का साथ दें।सत्य ही शिव है व शिव ही सुंदर हैं। मन, वचन व कर्म से भक्तिमार्ग की शक्ति व आत्मोन्नति के लिए गायत्री मंत्र हमारी मातृवत रक्षा करती हैं। भगवान कृष्ण ने गीता में कहा है कि- मैं मंत्रों में गायत्री हूं। मीन संक्रांति के बाद खरमास प्रारम्भ हो जाएगा। एक माह तक कोई मांगलिक कार्य नहीं होगा।

आज का राशिफल 15 मार्च 2026 (pc: canva)

15 मार्च 2026 का राशिफ़ल-

मेष- जाँब से सम्बन्धित कुछ विशेष पोस्ट मिल सकता है। जाँब परिवर्तन के मार्ग में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय सम्बन्धित समस्या दूर हो जाएंगी। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी। आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना व उनको लाल चोला अर्पित करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें। शुभ रंग - पीला व सफेद। भाग्य प्रतिशत- 75%

End of Feed