आज का राशिफल, 13 March 2026: व्यवसाय में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे सिंह राशि के लोग, जानें कैसा रहेगा अन्य 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल 13 March 2026 (शुक्रवार): आज 13 मार्च, दिन शुक्रवार को सभी 12 राशियों का हाल कैसा रहने वाला है, ये आप यहां दिए राशिफल से जान सकते हैं। यहां राशिफल के साथ-साथ आज के उपाय, भाग्य प्रतिशत और शुभ रंग के बारे में भी बताया गया है।

आज का राशिफल 13 March 2026 (शुक्रवार): आज चन्द्रमा धनु राशि में हैं। शुक्र-शनि मीन में है। सूर्य, मंगल व बुध कुंभ तथा गुरु मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। चैत्र माह कृष्ण पक्ष दशमी तिथि है। शुक्रवार दशमी तिथि अच्छी मानी जाती है। वैभव लक्ष्मी व्रत रहें। यह व्रत धन देता है। यह व्रत जन्म जन्मान्तर के पापों का शमन करके अखण्ड पुण्य की प्राप्ति करवाता है। विष्णु उपासना भी करें। श्री हरि विष्णु, पालनहार विष्णु व हम सबके कल्याण करने वाले विष्णु जो पूर्णावतार रूप में मर्यादापुरुषोत्तम राम व लीलाधारी श्री कृष्ण हैं, उनके शरणागत होने में ही कल्याण है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। जिह्वा को भक्ति रस देने वाली श्री गोविंद नाम का जप उनके स्वरूप को हृदय में बसाकर करना चाहिए। नाम जप के साथ भगवान का वह रूप भी ध्यान में रखने से आत्मानंद व परमानन्द की प्राप्ति होते हुए भक्ति मार्ग के सुंदर पथ का निर्माण होता है। भक्ति ही जीवन की प्राण वायु है। भगवत प्राप्ति ही जीवन का एकमात्र लक्ष्य रखने वाले साधकों के लिए भगवान के नाम जप व भक्ति का आश्रय रखना बहुत श्रेयस्कर होता है। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय महामंत्र का निरंतर जप करें।

शुक्रवार का राशिफल

13 मार्च का राशिफल

1 मेष - आज के दिन सूर्य एकादश व चन्द्रमा नवम भाव में हैं। आध्यात्मिक जीवन की नई रूपरेखा तय करेंगे। आप यदि टीचिंग, बैंकिंग या आईटी जॉब में हैं उसमें परिवर्तन को लेकर कोई नया प्रस्ताव आ सकता है। वहां पर भी अपनी पोज़िशन के प्रति सजग रहें। पारिवारिक विवादों का सामना करना पड़ सकता है। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज का उपाय -- सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करना आपके लिए हितकर रहेगा। मूंग व गुड़ का दान करें। शुभ रंग -- पीला व लाल। भाग्य प्रतिशत - 70%

End of Feed