आज का राशिफल, 10 February 2026: मंगलवार को इन दो राशियों का होगा मंगल, वृष राशि वाले यात्रा करने से बचें, पढ़ें दैनिक राशिफल यहां

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 10 February 2026 (मंगलवार) धनु, मीन से लेकर मेष राशी वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज 10 फरवरी 2026, दिन मंगलवार है और आज का दिन किन राशियों के लिए लकी रहने वाला है, ये आप यहां से जान सकते हैं। साथ ही आज किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है, इसकी जानकारी भी आपको यहां से मिलेगी।

आज का राशिफल 10 February 2026 (मंगलवार): आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष नवमी तिथि को सूर्योदय के समय चन्द्रमा वृश्चिक राशि व अनुराधा नक्षत्र के प्रथम चरण में है। मंगलवार है। मंगलवार व चन्द्रमा मंगल की राशि में रहकर यह संकेत दे रहे हैं कि आज मंगल ग्रह जनित पूर्व जन्म कृत कर्म दोष का उपाय किया जाय। हम तीन कर्मों का फल भोगते हैं प्रारब्ध, संचित व वर्तमान। संचित पुण्य ही हमको कष्टों से बचाता है जो हम विभिन्न माध्यमों से ईश्वर से जुड़कर करते हैं। नियमित पूजा, तीर्थ, दान, गंगा स्नान, माता-पिता की सेवा, भगवान नाम जप यह सब संचित पुण्य को बढ़ाते हैं जिससे यह जन्म व अगला जन्म भी सुंदर व सार्थक होता है। आज का सरल उपाय है कि हनुमान जी की भक्ति। पूरे ब्रम्हाण्ड में जब भक्ति की बात आती है तो अजर अमर तथा कलयुग में भी साकार रूप में श्री राम भक्ति में लीन हनुमान जी की बात सर्वोपरि आती है। हनुमान व भक्ति दोनों पर्यायवाची हो गए हैं। जैसे भी कर पाएं आज हनुमान जी की पूजा करें। हनुमान चालीसा का पाठ ही पर्याप्त है।

आज का राशिफल 10 फरवरी 2026 (pc: canva)

दैनिक राशिफल 10 फरवरी-

मेष- चन्द्रमा मङ्गल की राशि में अष्टम गोचर कर रहे हैं।गुरु तृतीय होकर प्रगति देंगे।बिजनेस में सफल रहेंगे।नवीन कार्यों को करने का दिवस है। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान की सम्भावना है। आईटी, बैंकिंग व मीडिया जाँब के लोग यदि परिवर्तन चाहते हैं तो आज प्रयास करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। शुक्र व मङ्गल करियर प्रोग्रेस के लिए महत्वपूर्ण हैं। आज का उपाय- भगवान शंकर की उपासना करें। क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग - पीला व नारंगी । भाग्य प्रतिशत- 65%

End of Feed