आज का पूजा टाइम 23 अप्रैल 2026, आज कितने बजे होगा गंगा सप्तमी का पूजन, नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Puja Time 23 April 2026: आज 23 अप्रैल 2026 को गुरुवार का दिन और गंगा सप्तमी है। ऐसे में आपको गंगा सप्तमी के पूजन का सही समय जानना चाहिए। आइए जानते हैं आज के पूजन का शुभ समय...

Aaj Ka Puja Time 23 April 2026: आज 23 अप्रैल 2026 को गुरुवार का दिन और वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। जिसे गंगा सप्तमी (Ganga Saptami) के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में गंगा सप्तमी का दिन अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है। यह वही शुभ अवसर है जब मां गंगा के पृथ्वी पर प्रकट होने की मान्यता है, इसलिए इसे गंगा जयंती भी कहा जाता है। धार्मिक विश्वास है कि आज के दिन गंगा स्नान, पूजा और दान करने से पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-शांति व समृद्धि आती है। इन सभी कामों के लिए आपको शुभ समय का पता होना जरूरी है। इसलिए आज हम आपको पूजन का शुभ समय बताने जा रहे हैं।

aaj ka puja time

आज का पूजा टाइम

क्या आज गंगा सप्तमी है 2026

आज 23 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जा रहा है। पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि 22 अप्रैल की रात लगभग 10:50 बजे शुरू हुई है और आज रात लगभग 8:50 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार आज गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा। आगे जानें आज का पूजा टाइम...

End of Feed