आज का पंचांग (29 November 2025): आज किस समय पर करें कोई शुभ कार्य, पंचांग से जानिए 29 नवंबर के दिन का शुभ और अशुभ काल का समय

Aaj Ka Panchang आज का पंचांग (29 November 2025): शुभ काल में किए गए कार्य के सफल होने की संभावनाएं प्रबल होती हैं। वहीं, अशुभ काल में अगर आप किसी कार्य को शुरू करते हैं तो उसकी सफलता की गारंटी नहीं होती है। आइए पंचांग से जानते हैं कि आज के दिन का शुभ और अशुभ काल का समय क्या है।

आज का पंचांग (29 November 2025): 29 नवंबर 2025, शनिवार का दिन, हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रात 11 बजकर 15 मिनट तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी। नक्षत्र पूर्व भाद्रपद 30 नवंबर सुबह 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा, फिर उत्तर भाद्रपद नक्षत्र लगेगा। योग हर्षण सुबह 9 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। करण बालव सुबह 11 बजकर 50 मिनट तक और कौलव रात 11 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। आज पूरे दिन पंचक रहेगा । सौभाग्य से आज रवि योग पूरे दिन रहेगा, जो यह अत्यंत शुभ योग है।

29 नवंबर का पंचांग

सूर्योदय और चंद्रोदय का समय

सूर्य आज सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर उदय होगा और शाम 5 बजकर 24 मिनट पर अस्त होगा। चंद्रमा दोपहर 1 बजकर 18 मिनट पर उदय होगा और 30 नवंबर सुबह 1 बजकर 32 मिनट पर अस्त होगा। दिन की अवधि 10 घंटे 29 मिनट और रात की अवधि 13 घंटे 31 मिनट 46 सेकंड रहेगी। मध्याह्न दोपहर 12 बजकर 9 मिनट पर होगा।

End of Feed