Aaj Ka Panchang : गणेश प्रतिमा विसर्जन और अनंत चतुर्दशी आज, पंचांग के जानिए आज के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 25 September 2026 : 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी है। इसी दिन गणपति प्रतिमा विसर्जन भी किया जाता है। आइए जानते हैं कि आज का पंचांग क्या कहता है।

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 25 September 2026 : 25 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन है। आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि रात 11:06 बजे तक रहेगी। इसके बाद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि शुरू होगी। आज अनंत चतुर्दशी का पावन पर्व है और गणपति प्रतिमा विसर्जन के लिए भी यह दिन विशेष माना जाता है। शतभिषा नक्षत्र सुबह 11:22 बजे तक रहेगा। इसके बाद पूर्व भाद्रपद नक्षत्र शुरू होगा। आज शूल योग दोपहर 02:51 बजे तक रहेगा। इसके बाद गण्ड योग शुरू होगा। चंद्रमा अगले दिन सुबह 05:33 बजे तक कुंभ राशि में रहेंगे, इसके बाद मीन राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं अनंत चतुर्दशी और गणपति प्रतिमा विसर्जन के दिन का पूरा पंचांग, शुभ-अशुभ समय और ग्रहों की स्थिति कैसी रहने वाली है।

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 25 September 2026  25 सितंबर का पंचांग

25 सितंबर का पंचांग (Image AI Generated and Newsroom Verified)

सूर्योदय एवं चन्द्रोदय (Sunrise and Moonrise)

आज सूर्य का उदय सुबह 06:11 बजे और सूर्यास्त शाम 06:14 बजे होगा। चंद्रमा का उदय शाम 05:27 बजे और चन्द्रास्त 26 सितंबर की सुबह 05:32 बजे होगा।

End of Feed