Kedarnath Jyotirlinga Darshan And Aarti Timing: भगवान शिव का पांचवां ज्योतिर्लिंग केदारनाथ देवभूमि उत्तराखंड में स्थापित है। ये शिव जी के सबसे लोकप्रिय मंदिर में से एक है। केदरानाथ मंदिर उत्तराखंड राज्य के रूद्रप्रयाग जिले में स्थित है। इस मंदिर के खुलते ही भक्तों की भीड़ लग जाती है। सर्दी के मौसम में 6 महीने के इस मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। उसके बाद फिर अक्षय तृतीया के बाद इस मंदिर के पट भक्तों के लिए खुल जाते हैं। ये मंदिर चारधाम से एक में भी शामिल है। केदारनाथ मंदिर 85 फुट ऊंचा, 187 फुट लंबा और 80 फुट चौड़ा है। आइए जानते हैं इस मंदिर के दर्शन और आरती के समय के बारे में।
Kedarnath Temple Darshan Timings (केदरानाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन टाइम )
केदरानाथ मंदिर भक्तों के दर्शन के लिए सुबह 4 बजे खुल जाते हैं उसके बाद दोपहर 3 बजे के ये मंदिर कुछ समय के लिए बंद होता है। शाम में 5 बजे ये मंदिर फिर भक्तों के दर्शन के लिए खुलता है। उसके बाद शाम 07:30 बजे से 08:30 बजे तक शिव जी की विशेष आरती है। रात के 8 बजकर 30 मिनट पर मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।Kedarnath Temple Aarti Time (केदरानाथ ज्योतिर्लिंग आरती टाइम)
- केदरानाथ सुबह पूजा समय - 04:00 AM to 07:00 AM
- शाम की पूजा का समय- 06:00 PM to 07:30 PM
- सुबह आरती का समय- 04:00 AM to 03:00 PM
- शाम की आरती का समय - 05:00 PM to 07:00 PM
