Aaj Ka Panchang: आज किस समय करें पूजा-पाठ, जानें ललिता सप्तमी और दूर्वा अष्टमी के पूजा मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 18 सितंबर 2026 : आज ललिता सप्तमी और दूर्वा अष्टमी दोनों एक दिन हैं। आज के दिन किस हैं पूजन के शुभ मुहूर्त, आइए विस्तार से जानते हैं आज का पंचांग।

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 18 सितंबर 2026 : 18 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन है। आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर करीब 1:00 बजे तक रहेगी। इसके बाद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि शुरू होगी। ज्येष्ठा नक्षत्र रात करीब 10:44 बजे तक रहेगा, इसके बाद मूल नक्षत्र शुरू होगा। आज प्रीति योग दोपहर करीब 1:35 बजे तक रहेगा, इसके बाद आयुष्मान योग शुरू होगा। चंद्रमा आज वृश्चिक राशि में रहेंगे और रात करीब 10:44 बजे के बाद धनु राशि में प्रवेश करेंगे। 18 सितंबर को ललिता सप्तमी, दूर्वा अष्टमी और ज्येष्ठा गौरी पूजा का पर्व मनाया जाएगा। पढ़ें आज का पंचांग (Daily Panchang) विस्तार से...

Aaj Ka Panchang

आज का पंचांग

सूर्योदय एवं चन्द्रोदय (Sunrise and Moonrise)

आज सूर्य का उदय सुबह करीब 06:07 बजे और सूर्यास्त शाम करीब 06:23 बजे होगा। चंद्रमा का उदय दोपहर करीब 12:56 बजे और चन्द्रास्त रात करीब 10:52 बजे होगा। हालांकि अलग-अलग शहरों के अक्षांश-देशांतर के अनुसार इन समयों में कुछ मिनट का अंतर हो सकता है।

End of Feed