आज का पंचांग (18 December 2025): दिसंबर माह की मासिक शिवरात्रि आज, पंचांग से जानिए 18 दिसंबर के दिन का अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल, शुभ व अशुभ समय

Aaj Ka Panchang आज का पंचांग (18 December 2025): पंचांग के माध्यम से आप दिन के शुभ और अशुभ काल के बारे में जान सकते हैं। आज मासिक शिवरात्रि है। तारीख 18 दिसंबर 2025 दिन गुरुवार और तिथि षौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है। आज अनुराधा नक्षत्र और चंद्रमा वृश्चिक में होने से साहस, नेतृत्व और संबंधों में मजबूती आएगी। गुरुवार होने से गुरु बीज मंत्र जपें, पीले वस्त्र पहनें और चने की दाल दान करें। सारे कार्य सिद्ध होंगे।

आज का पंचांग (18 December 2025): आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी 19 दिसंबर सुबह 4 बजकर 59 मिनट तक रहेगी, फिर अमावस्या लग जाएगी। आज मासिक शिवरात्रि व्रत है। नक्षत्र अनुराधा शाम 8 बजकर 7 मिनट तक रहेगा, फिर ज्येष्ठा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। चंद्रमा पूरे दिन वृश्चिक राशि में रहेगा। योग धृति दोपहर 3 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। करण विष्टि दोपहर 3 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। आज गुरुवार है – गुरु उपासना, पीपल पूजा और पीली वस्तुओं का दान विशेष फलदायी रहेगा।

18 दिसंबर मासिक शिवरात्रि का पंचांग

18 दिसंबर मासिक शिवरात्रि का पंचांग

सूर्योदय और चंद्रोदय का समय

सूर्य सुबह 7 बजकर 8 मिनट पर उदय होगा और शाम 5 बजकर 28 मिनट पर अस्त होगा। चंद्रमा 19 दिसंबर सुबह 6 बजकर 33 मिनट पर उदय होगा और दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर अस्त होगा। दिन की लंबाई 10 घंटे 19 मिनट 24 सेकंड और रात की 13 घंटे 41 मिनट 8 सेकंड रहेगी।

End of Feed