Aaj Ka Panchang 15 June 2024 (आज का पंचांग 15 जून 2024): ज्येष्ठ महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन सूर्यास्त शाम को 7 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। आज के दिन सुबह 8 बजकर 15 मिनट के बाद हस्त नक्षत्र रहेगा। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 58 मिनट से लेकर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। राहुकाल का समय प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें। इस दिशा में यात्रा शूल रहेगा। अब जानिए आज का पूरा पंचांग।
Aaj Ka Panchang 15 June 2024 (आज का पंचांग 15 जून 2024)
संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081
माह-ज्येष्ठ ,शुक्ल पक्ष
तिथि- नवमी
व्रत-शनिवार व्रत
दिन-शनिवार
सूर्योदय-05:24am
सूर्यास्त-07:18 pm
नक्षत्र-उत्तराफाल्गुनी 08:15am तक फिर हस्त
चन्द्र राशि- कन्या स्वामी- ,स्वामी ग्रह-बुध
सूर्य राशि- मिथुन ,स्वामी -बुध
करण-बालव01:20pm तक फिर कौलव
योग- व्यतिपात 08:13pm तक फिर वरियांन
शुभ मुहूर्त
1अभिजीत-11:58am से 12:45 pm2विजय मुहूर्त-02:25pm से 03:28 pm तक
3गोधुली मुहूर्त--06:48 pm से 07:08 pm तक
4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:14am से 05:09am तक
5अमृत काल-06:07am से 07;57 am तक
6निशिता मुहूर्त-रात्रि 11:51 से 12:43 तक रात्रि
संध्या पूजन-06:52pm से 07;51pm तक
दिशा शूल -पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल -प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तकक्या करें-हनुमान जी को समर्पित शनिवार व्रत रहें। शिव उपासना भी करें। मन्दिर में भगवान हनुमान जी का दर्शन व उनके विग्रह की 03 परिक्रमा करें। तिल के दान का आज बहुत महत्व है। आज उपवास फलाहार ही होगा। हनुमान जी को लड्डू का भोग व लाल चोला अर्पित करें। हनुमान जी के नाम का निरन्तर मानसिक जप करते रहें। धार्मिक सतसंग करें। किसी भी मंदिर परिसर में आम व पीपल का पेड़ लगाएं। आज बजरंग बली जी की उपासना का बहुत महत्व है। रोगों से मुक्ति के लिए हनुमान बाहूक का पाठ करें। शिव मंदिर में गंगा जल ,घी व कुशोदक से रुद्राभिषेक भी करवा सकते हैं। गो माता को केला व पालक खिलाएं। चिड़ियों को दाना पानी दें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। हनुमान जी के मंदिर में घण्टा व लाल वस्त्र चढ़ाएं। पीपल को जल दें। सूर्यास्त के बाद पीपल के नीचे दीपक जलायें।
क्या न करें- -शनि न्याय का कारक ग्रह है।किसी का हक मत मारें।किसी को मन,वचन व कर्म से कष्ट मत दें।
