आज का पंचांग (15 December 2025): सफला एकादशी आज, पंचांग से जानिए किस शुभ समय पर करें पूजा पाठ

Aaj Ka Panchang आज का पंचांग (15 December 2025): आज 15 दिसंबर 2025 के दिन षौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी है, जिसे सफला एकादशी के नाम से जाना जाता है। आज का दिन सोमवार है। आज एकादशी तिथि रात 9 बजकर 19 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। चित्रा नक्षत्र सुबह 11 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। इसके बाद स्वाती नक्षत्र शुरू हो जाएगा। शोभन योग दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा, फिर अतिगण्ड योग लग जाएगा। करण बव सुबह 8 बजकर 3 मिनट तक, इसके बाद बालव करण लगेगा जो रात 9 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। अंत में कौलव करण रहेगा। आइए जानते हैं कि किस समय पर आज पूजन करना शुभ रहेगा?

आज का पंचांग (15 December 2025): आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी शाम 9 बजकर 19 मिनट तक रहेगी, फिर द्वादशी लग जाएगी। इस एकादशी को सफला एकादशी के नाम से जाना जाता है। नक्षत्र चित्रा सुबह 11 बजकर 8 मिनट तक रहेगा, फिर स्वाती नक्षत्र शुरू हो जाएगा। चंद्रमा पूरे दिन तुला राशि में रहेगा। योग शोभन दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। करण बव सुबह 8 बजकर 3 मिनट तक रहेगा। आज सोमवार है। शिव उपासना और रुद्राभिषेक विशेष फलदायी रहेगा। आज चित्रा नक्षत्र और चंद्रमा तुला में होने से व्यापार, कला और संबंधों में सफलता मिलेगी। सोमवार होने से शिवलिंग पर दूध-दही चढ़ाएं, रुद्राभिषेक करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें तो सारे कष्ट दूर होंगे।

15 दिसंबर का पंचांग

सूर्योदय और चंद्रोदय का समय

सूर्य सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर उदय होगा और शाम 5 बजकर 26 मिनट पर अस्त होगा। चंद्रमा 16 दिसंबर रात 3 बजकर 45 मिनट पर उदय होगा और दोपहर 2 बजकर 4 मिनट पर अस्त होगा। दिन की लंबाई 10 घंटे 20 मिनट और रात की 13 घंटे 40 मिनट 36 सेकंड रहेगी।

End of Feed