अध्यात्म

Aaj Ka Panchang, 14 January 2024: पंचांग से जानिए आज के व्रत-त्योहार, राहुकाल और शुभ मुहूर्त

14 January 2024 Panchang (आज का पंचांग): पंचांग अनुसार 14 जनवरी को विनायक चतुर्थी और लोहड़ी पर्व मनाया जाएगा। साथ ही इस दिन संग्रांद (Sangrand 2024) भी मनाई जाएगी। पंचांग से जानिए सभी शुभ मुहूर्त।

Image

14 January 2024 Panchang

14 January 2024 Panchang (आज का पंचांग): हिंदू पंचांग अनुसार आज का दिन बेहद खास होने वाला है। क्योंकि इस दिन साल का पहला त्योहार लोहड़ी मनाया जाएगा। इसके अलावा इस दिन संग्रांद और विनायक चतुर्थी भी है। सूर्य देव रात 2 बजकर 54 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जायेंगे। जिसके बाद से मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा दिन में शुभ रवि योग भी बनेगा। जानिए 14 जनवरी का पूरा पंचांग।

लोहड़ी का मुहूर्त 2024 (Lohri Muhurat 2024)

लोहड़ी के दिन शाम में शुभ मुहूर्त में आग जलाकर उसकी परिक्रमा की जाती है। इस साल लोहड़ी का शुभ मुहूर्त 14 जनवरी की शाम 05 बजकर 34 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 12 मिनट तक रहेगा।

विनायक चतुर्थी 2024 तिथि व मुहूर्त (Vinayaka Chatruthi 2024 January Date And Time)

  • विनायक चतुर्थी पूजा का मुहूर्त 11:27 AM से 01:33 PM तक रहेगा।
  • विनायक चतुर्थी का प्रारम्भ 14 जनवरी की सुबह 07:59 से होगा।
  • विनायक चतुर्थी की समाप्ति 15 जनवरी की सुबह 04:59 पर होगी।

शुभ मुहूर्त (Aaj Ke Shubh Muhurat)

  • ब्रह्म मुहूर्त 05:27 ए एम से 06:21 ए एम
  • प्रातः सन्ध्या 05:54 ए एम से 07:15 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त 12:09 पी एम से 12:51 पी एम
  • विजय मुहूर्त 02:15 पी एम से 02:57 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त 05:42 पी एम से 06:09 पी एम
  • सायाह्न सन्ध्या 05:45 पी एम से 07:06 पी एम
  • अमृत काल 01:35 ए एम, जनवरी 15 से 03:02 ए एम, जनवरी 15
  • निशिता मुहूर्त 12:03 ए एम, जनवरी 15 से 12:57 ए एम, जनवरी 15
  • रवि योग 10:22 ए एम से 07:15 ए एम, जनवरी 15

राहुकाल समय

14 जनवरी को राहुकाल समय शाम 04:26 से 05:45 तक रहेगा।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article