आज का पंचांग (14 December 2025): 14 दिसंबर पर भद्रा का साया, पंचांग से जानिए आज किस समय पर करें पूजा पाठ और अन्य शुभ कार्य

Aaj Ka Panchang आज का पंचांग (14 December 2025): आज सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग सुबह 7 बजकर 6 मिनट से 8 बजकर 18 मिनट तक रहने वाला है। यह शुभ है, लेकिन दिन में भद्रा भी रहेगी। ऐसे में शुभ मुहूर्त में ही पूजा-पाठ और शुभ कार्यों को करना उचित रहेगा। आइए पंचांग से जानते हैं कि 14 दिंसबर के दिन का शुभ समय क्या है?

आज का पंचांग (14 December 2025): आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की दशमी दोपहर 4 बजकर 37 मिनट तक रहेगी, फिर एकादशी लग जाएगी। नक्षत्र हस्त सुबह 8 बजकर 18 मिनट तक रहेगा, फिर चित्रा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। चंद्रमा कन्या राशि में रात 9 बजकर 41 मिनट तक रहेगा, उसके बाद तुला राशि में प्रवेश करेगा। योग सौभाग्य सुबह 11 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। करण विष्टि दोपहर 6 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। आज सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग सुबह 7 बजकर 6 मिनट से 8 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। यह बहुत शुभ संयोग है। आज भद्रा भी है।

आज का पंचांग (14 December 2025)

आज का पंचांग (14 December 2025)

सूर्योदय और चंद्रोदय का समय

सूर्य सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर उदय होगा और शाम 5 बजकर 26 मिनट पर अस्त होगा। चंद्रमा 15 दिसंबर रात 2 बजकर 50 मिनट पर उदय होगा और दोपहर 1 बजकर 34 मिनट पर अस्त होगा। दिन की लंबाई 10 घंटे 20 मिनट 16 सेकंड और रात की 13 घंटे 40 मिनट 20 सेकंड रहेगी।

End of Feed