Aaj Ka Panchang : सावन की अमावस्या आज, पंचांग से जानिए आज के शुभ और अशुभ काल का समय

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 12 August 2026 : 12 अगस्त के दिन साल का आखिरी सूर्यग्रहण भी है। ऐसे में पंचांग से जानते हैं कि आज का शुभ और अशुभ काल का समय क्या है।

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 12 August 2026 : 12 अगस्त 2026, बुधवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि रात 11:06 बजे तक रहेगी। इसके बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि प्रारंभ होगी। आज सुबह 07:59 बजे तक पुष्य नक्षत्र रहेगा, इसके बाद अश्लेषा नक्षत्र शुरू होगा। साथ ही आज व्यतीपात योग दोपहर 03:26 बजे तक रहेगा, जिसके बाद वरीयान योग प्रारंभ होगा। आज साल का दूसरा और अंतिम सूर्यग्रहण भी लगेगा। हालांकि यह भारत में दिखेगा नहीं, इस कारण सूतक काल भी नहीं माना जाएगा। यह रात 9 बजे से 13 अगस्त के 4 बजे तक रहेगा। आज श्रावण अमावस्या होने के कारण स्नान, दान और शिव उपासना का विशेष महत्व माना जाता है। आइए जानते हैं आज का पूरा पंचांग, शुभ-अशुभ समय और ग्रहों की स्थिति क्या रहेगी।

Aaj Ka Panchang  (आज का पंचांग) 12 August 2026   12 अगस्त का पंचांग

12 अगस्त का पंचांग

सूर्योदय एवं चन्द्रोदय (Sunrise and Moonrise)

आज सूर्य का उदय सुबह 05:49 बजे और सूर्यास्त शाम 07:03 बजे होगा। आज चंद्रमा का उदय नहीं होगा, जबकि चन्द्रास्त शाम 06:51 बजे होगा।

End of Feed