Aaj Ka Panchang, 11 November 2022: मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया आज, जानें कब लगेगा राहुकाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 11, 2022, 08:11 AM IST

Aaj Ka Panchang 11 November 2022 in Hindi Today: राहुकाल सुबह-सुबह रहेगा इसलिए इस मुहूर्त में न करें कोई भी शुभ काम।

Aaj Ka Panchang 11 November 2022 in Hindi Today: सुजीत जी महाराज- आज मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की तृतीया है। आज शुक्रवार का महान व पावन व्रत है। आज व्रत रहने से कई जन्मों के पापों का शमन होता है। आज का पावन व्रत बहुत फलित होता है, साथ में कुछ लोगों का वैभव लक्ष्मी जी का उपवास भी आज ही है। आज भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी जी की पूजा व व्रत की जाती है। मृगशिरा नक्षत्र है। आज अन्न व फल का दान करें। आज गणेश जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें। कनकधारास्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। विष्णु मंदिर में भगवान की 04 परिक्रमा करें।

panchang

Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग

संकट से बचने के लिए गणेश जी की स्तुति करें। दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज उपवास व दान पुण्य करने का महान दिवस है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

End of Feed