Aaj Ka Panchang, 8 November 2022: कार्तिक पूर्णिमा आज, पंचांग से जानें स्नान दान का सबसे शुभ मुहूर्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 8, 2022, 06:51 AM IST

Aaj Ka Panchang 08 November 2022 in Hindi Today: कार्तिक पूर्णिमा पर खास संयोग बन रहा है। आज सर्वार्थि सिद्धि योग बन रहा है। इस दिन आप अपने किसी नये कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। यहां देखें आज का पूरा पंचांग।

Aaj Ka Panchang 08 November 2022 in Hindi Today: सुजीत जी महाराज- आज कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। 04:30pm के बाद प्रतिपदा है। आज चंद्रग्रहण भी है। आज हनुमान जी को प्रसन्न करने की तिथि है। आज सुंदरकांड का पाठ करें। आज मंगलवार का व्रत भी है। घर पर व मन्दिर में हनुमान जी की पूजा करते हैं। भगवान राम के नाम का संकीर्तन महापुण्य (Aaj Ka Panchang) है। भरणी नक्षत्र है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज मंगलवार का व्रत रहें। सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का गंगा जल से रुद्राभिषेक करें।सायंकाल महिलाएं शिव मंदिर जाकर भगवान शिव व माता पार्वती की विधिवत पूजा अर्चना करती हैं। हनुमान जी की स्तुति करें।

aaj ka panchang

08 november 2022 ka panchang

आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

End of Feed