अध्यात्म

Aaj Ka Iftar Time 27 May 2026 : अराफात रोजे का इफ्तार टाइम क्या है, आज इफ्तार कितने बजे करें, रोजा इफ्तार की दुआ क्या है

Aaj Ka Iftar Time 27 May 2026 : 27 मई को बकरीद यौमे अराफात को रोजा रखा गया है। आइए जानते हैं कि आज के रोजा इफ्तार का समय क्या रहेगा।

Image

इफ्तार का सटीक समय

Aaj Ka Iftar Time 27 May 2026 : 27 मई 2026 को यौमे अराफात का रोज़ा रखा जा रहा है। इस्लाम में अराफात का दिन बेहद मुकद्दस माना जाता है। यह दिन हज के सबसे अहम दिनों में शामिल होता है। माना जाता है कि इस दिन की गई इबादत, तौबा और दुआ को अल्लाह खास तौर पर कबूल फरमाते हैं। जो लोग हज पर नहीं जा पाते, उनके लिए अराफात का रोज़ा रखना बहुत फजीलत वाला माना जाता है। हदीस के अनुसार, अराफात का रोज़ा पिछले और आने वाले एक साल के गुनाहों की माफी का जरिया बन सकता है।

आज यानी 27 मई को सूर्यास्त शाम 7 बजकर 12 मिनट पर होगा। इसी समय रोज़ेदार इफ्तार करेंगे। इस्लामिक मान्यता के अनुसार, सूर्यास्त होते ही रोज़ा खोल लेना सुन्नत माना गया है। इफ्तार में सबसे पहले खजूर या पानी से रोज़ा खोलना बेहतर बताया गया है।

आज का इफ्तार टाइम

आज 27 मई 2026 को कई शहरों में इफ्तार का समय करीब शाम 7 बजकर 12 मिनट के आसपास रहेगा। अलग-अलग शहरों में सूर्यास्त के समय में कुछ मिनट का अंतर हो सकता है। आइए जानते हैं देश के विभिन्न प्रसिद्ध शहरों का इफ्तार टाइम क्या रहेगा।

शहरइफ्तार का समय
दिल्लीशाम 7:16 बजे
मुंबईशाम 7:11 बजे
लखनऊशाम 6:58 बजे
कानपुरशाम 7:00 बजे
वाराणसीशाम 6:52 बजे
प्रयागराजशाम 6:57 बजे
पटनाशाम 6:38 बजे
जयपुरशाम 7:23 बजे
भोपालशाम 7:05 बजे
इंदौरशाम 7:10 बजे
अहमदाबादशाम 7:24 बजे
सूरतशाम 7:20 बजे
पुणेशाम 7:08 बजे
नागपुरशाम 6:51 बजे
हैदराबादशाम 6:47 बजे
बेंगलुरुशाम 6:34 बजे
चेन्नईशाम 6:23 बजे
कोलकाताशाम 6:12 बजे
रांचीशाम 6:30 बजे
रायपुरशाम 6:42 बजे
चंडीगढ़शाम 7:19 बजे
श्रीनगरशाम 7:39 बजे
जम्मूशाम 7:27 बजे
देहरादूनशाम 7:10 बजे
अमृतसरशाम 7:24 बजे
लुधियानाशाम 7:21 बजे
मेरठशाम 7:13 बजे
अलीगढ़शाम 7:09 बजे
गोरखपुरशाम 6:51 बजे
गुवाहाटीशाम 5:58 बजे
कोझिकोडशाम 6:40 बजे
कोच्चिशाम 6:38 बजे
तिरुवनंतपुरमशाम 6:32 बजे

इफ्तार के समय पढ़ें ये दुआ

“अल्लाहुम्मा इन्नी लका सुमतु, व-बिका आमन्तु, व-अलयका तवक्कालतु, व अला रिज़किका अफतरतू।”

तर्जुमा- हे अल्लाह! मैंने तेरे लिए रोज़ा रखा, तुझ पर ईमान लाया, तुझ पर भरोसा किया और तेरी दी हुई रोजी से रोज़ा खोला।

अरबी में दुआ-

“اللَّهُمَّ إِنِّي لَكَ صُمْتُ وَبِكَ آمَنْتُ وَعَلَيْكَ تَوَكَّلْتُ وَعَلَى رِزْقِكَ أَفْطَرْتُ”

“Allahumma inni laka sumtu wa bika aamantu wa ‘alayka tawakkaltu wa ‘ala rizq-ika-aftartu.”

तर्जुमा- हे अल्लाह! मैंने तेरे लिए रोज़ा रखा, तुझ पर ईमान लाया, तुझ पर भरोसा किया और तेरी दी हुई रोजी से रोज़ा खोला।

इफ्तार का सही तरीका क्या है

मग़रिब की अज़ान होते ही इफ्तार करना चाहिए। सबसे पहले “बिस्मिल्लाह” पढ़कर खजूर या पानी से रोज़ा खोलें। इसके बाद इफ्तार की दुआ पढ़ें। फिर हल्का भोजन करें और मग़रिब की नमाज अदा करें। इस दौरान जरूरतमंदों को खाना खिलाना और पानी पिलाना भी बहुत पुण्य का काम माना जाता है।

अराफात के रोज़े का महत्व

यौमे अराफात इस्लाम में रहमत और मगफिरत का दिन माना जाता है। इसी दिन हाजी अराफात के मैदान में वुकूफ करते हैं और अल्लाह से दुआ मांगते हैं। माना जाता है कि इस दिन अल्लाह अपने बंदों पर खास रहमत बरसाते हैं। इसलिए रोज़ेदार पूरे दिन इबादत, कुरान शरीफ की तिलावत और दुरूद शरीफ पढ़ते हैं।

इफ्तार के समय क्या दुआ मांगें

इफ्तार के समय अपने गुनाहों की माफी, घर में बरकत, सेहत, रोजी और पूरी उम्मत की सलामती की दुआ करनी चाहिए। इस समय मांगी गई दुआ को खास अहमियत दी जाती है। इस्लामिक मान्यता के अनुसार, रोज़ेदार की दुआ इफ्तार के वक्त रद्द नहीं होती।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारी author

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

End of Article