आज इफ्तार का टाइम क्या है (Aaj iftar ka Time kya hai) 11 March 2026, aaj roja kitne baje kholna hai (आज का इफ्तारी का टाइम): इस्लाम के पाक महीने रमजान में रोजा रखने वाले लोग पूरे दिन सब्र और इबादत के साथ समय बिताते हैं। सुबह सहरी के बाद रोजा शुरू होता है और शाम को सूर्यास्त और मगरिब की नमाज के साथ रोजा खोला जाता है, जिसे इफ्तार कहा जाता है। आज 11 मार्च 2026 को रमजान का 21वां रोजा रखा जा रहा है। ऐसे में रोजेदारों के लिए यह जानना बेहद जरूरी होता है कि उनके शहर में इफ्तार का सही समय क्या है। दरअसल इफ्तार का समय सूर्यास्त से जुड़ा होता है, इसलिए अलग-अलग शहरों में इसमें कुछ मिनटों का अंतर देखने को मिलता है। आइए जानते हैं कि आज भारत के प्रमुख शहरों में इफ्तार का अनुमानित समय क्या रहेगा और रोजेदार आज कितने बजे रोजा खोल सकते हैं। जानें अपने शहर के अनुसार इफ्तारी का सही समय...
आज के इफ्तार के टाइम क्या है?
आज 10 मार्च 2026 को इफ्तार का समय
| शहर | आज इफ्तार का समय |
| दिल्ली | शाम 6:29 बजे के बाद |
| नोएडा | शाम 6:28 बजे के बाद |
| चंडीगढ़ | शाम 6:30 बजे के बाद |
| लखनऊ | शाम 6:14 बजे के बाद |
| कानपुर | शाम 6:17 बजे के बाद |
| जयपुर | शाम 6:35 बजे के बाद |
| भोपाल | शाम 6:36 बजे के बाद |
| पटना | शाम 5:56 बजे के बाद |
| कोलकाता | शाम 5:46 बजे के बाद |
| हैदराबाद | शाम 6:27 बजे के बाद |
| चेन्नई | शाम 6:21 बजे के बाद |
| बेंगलुरु | शाम 6:32 बजे के बाद |
| मुंबई | शाम 6:49 बजे के बाद |
| अहमदाबाद | शाम 6:49 बजे के बाद |
ध्यान रखें कि अलग-अलग इलाकों के अनुसार समय में 1-2 मिनट का अंतर हो सकता है, इसलिए रोजेदार एहतियात बरतते हुए पर सूर्यास्त के कुछ मिनट बाद इफ्तार करते हैं।
रमजान में क्यों बढ़ता है इबादत और जकात का महत्व
रमजान का महीना सिर्फ रोजा रखने का ही नहीं बल्कि आत्मिक शुद्धि और अच्छे काम करने का भी समय माना जाता है। इस दौरान लोग पूरे मन से नमाज पढ़ते हैं, कुरान की तिलावत करते हैं और जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करते हैं। रमजान के पाक महीने में दान यानी जकात और सदका देने का भी खास महत्व बताया गया है। माना जाता है कि रमजान में किए गए अच्छे कामों का सवाब कई गुना बढ़ जाता है। यही वजह है कि इस पाक महीने में लोग इबादत के साथ-साथ समाज की भलाई के लिए भी कदम बढ़ाते हैं।
