आज का अंकफल 30 December 2025 (मंगलवार): आज 30 दिसंबर 2025 का दिन मंगलवार है। 30 के अंकों का योग 3 है, जिसका स्वामी गुरु है। वहीं, पूरी तिथि के अंकों का योग 6 है। अंक 6 के स्वामी शुक्र हैं। इस कारण आज के दिन पर मंगल, गुरु और शुक्र का प्रभाव रहेगा। आइए जानते हैं कि सभी मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)
जॉब और व्यवसाय में प्रगति होगी। मूलांक 4 और 9 की मदद से सफलता मिलेगी। भाग्यांक 6 जॉब में प्रमोशन दे सकता है। नेत्र संबंधी रोग से परेशानी हो सकती है।
उपाय: गेहूं-कम्बल दान करें।
शुभ रंग: लाल और पीला भाग्य प्रतिशत: 70%
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)
जॉब में कार्यों के दबाव से परेशानी रहेगी। मूलांक 2 और 3 वाले व्यक्ति व्यवसाय में लाभ देंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 70%
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
गुरु जॉब में प्रमोशन दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति होगी। कान के विकार से कष्ट हो सकता है।
उपाय: उड़द दान करें।
शुभ रंग: हरा और बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 70%
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)
प्रशासन और आईटी फील्ड में बड़ी सफलता मिलेगी। मूलांक 2 और 8 से शुभ लाभ है। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
भाग्य प्रतिशत: 70%
मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 3 और 8 वाले व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। रुका कार्य प्रगति पर आएगा। सेहत बेहतर रहेगी।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)
व्यवसाय में सफलता का दिन है। मूलांक 3 और 9 वाले उच्चाधिकारी सहयोग देंगे। लिवर के मरीज सावधानी रखें।
उपाय: श्री अरण्यकांड का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 70%
मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)
अपने प्रगति से खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता है। श्वांस के रोगी सावधानी रखें।
उपाय: गुड़ दान करें, बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 70%
मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)
जॉब में सफलता का दिन है। शनि, सूर्य और गुरु सपोर्टिंग हैं। शुक्र व्यवसाय में बड़ी सफलता देंगे। सेहत बेहतर रहेगी।
उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 80%
मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)
शुक्र और मंगल व्यवसाय में लाभ देंगे। मूलांक 3 और 6 वाले उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। पेट विकार से कष्ट हो सकता है।
उपाय: ऊनी वस्त्र-कम्बल दान करें।
शुभ रंग: हरा और आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 75%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
