अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal : आज थोड़ी सतर्कता बरतें महीने की इन 7 तारीखों में जन्मे लोग, हो सकता है नुकसान

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 25 May 2026 : आज के दिन कुछ मूलांक वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि वे मूलांक वाले लोग कौन से हैं।

Image

25 मई का अंकफल

Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 25 May 2026 : आज 25 मई 2026 है। 25 का संयुक्त अंक चंद्रमा और बुध का प्रभाव देता है। यह अंक आर्थिक लाभ, व्यवसाय, धन, वैभव और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। यह एकल अंक 07 के समान फल देगा, जिसका स्वामी ग्रह केतु है। अंक 07 को बेहद शुभ और मंगलकारी माना जाता है। यह ग्लैमर, प्रसिद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का भी अंक है। आज का भाग्यांक 04 रहेगा, जिसका स्वामी राहु है। सूर्य, गुरु और चंद्रमा आपस में मित्र ग्रह हैं, जबकि सूर्य और शनि में मित्रता नहीं मानी जाती। अंक 07 के मित्र अंक 05, 06 और 08 हैं। अपने मूलांक के अनुसार जानिए आज का अंकफल क्या कह रहा है।

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 2 और 9 रहेगा। जॉब और व्यवसाय में स्थिति पहले से बेहतर होगी। भाग्यांक 04 की वजह से करियर में प्रगति के संकेत मिल सकते हैं। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना रहेगी। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य में आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज मिष्ठान और शीतल जल का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग लाल और नारंगी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 3 रहेगा। जॉब में प्रसन्नता बनी रहेगी और कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ लाभ दे सकता है। नए अवसर मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 7 रहेगा। गुरु, चंद्रमा और राहु का प्रभाव करियर में उन्नति दिला सकता है। जॉब में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। व्यवसाय में लाभ और नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में कफ से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग नीला और हरा है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 5 और 8 रहेगा। आईटी, मीडिया और टेक्निकल फील्ड से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में नए संपर्क लाभ दिला सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज श्री सूक्त का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 8 रहेगा। जॉब में प्रमोशन या नई उपलब्धि मिलने के संकेत हैं। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। व्यवसाय में किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग लाभ देगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज श्री गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और नीला है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 8 रहेगा। जॉब में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन सफलता भी मिलेगी। व्यवसाय में लाभ और प्रगति के योग हैं। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सांस से जुड़ी परेशानी वाले लोग सावधानी रखें। आज श्री सूक्त का पाठ करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।

मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 6 रहेगा। व्यवसाय में अपने कार्यों से संतुष्टि मिलेगी। जॉब में पद परिवर्तन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। शुक्र और बुध का प्रभाव अनुकूल परिणाम देगा। स्वास्थ्य में लीवर से जुड़ी परेशानी वाले लोग सावधानी रखें। आज गुड़ और गेहूं का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और आसमानी है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।

मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 4 और 6 रहेगा। व्यवसाय में सफलता के अच्छे योग हैं। शनि, शुक्र और बुध का सहयोग करियर में बड़ी उपलब्धि दिला सकता है। जॉब में उन्नति और नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज उड़द और गुड़ का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग बैंगनी और आसमानी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)

आज आपका शुभ अंक 1 और 3 रहेगा। जॉब में राहु और मंगल का सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारियों का सपोर्ट मिलने से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में लाभ और नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज ऋग्वैदिक श्री सूक्तम की 16 ऋचाओं का पाठ और फलों का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग पीला और लाल है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article