अध्यात्म

Aaj Ka Ank Rashifal, 1 November 2022: इन मूलांक वालों पर आज भगवान हनुमान रहेंगे मेहरबान

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 09:12 AM IST

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 1 November 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi: मंगलवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा मंगलमय जानिए यहां।

Image

Ank Rashifal 1 November 2022: अंक राशिफल

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 1 November 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi: आज 01 नवम्बर 2022 है। 01 का अंक धर्म व ज्ञान का प्रतीक है। अंक एक बहुत ही शुभ होता है।यह धार्मिकता आध्यात्मिकता, वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। 01 का स्वामीग्रह सूर्य है। आज 01-11-2022 का भाग्यांक 09 रहेगा। अंक 09 का स्वामी ग्रह मङ्गल है। मङ्गल व सूर्य परम मित्र हैं।सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 09 के मित्र अंक 01,02 तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

जन्मांक01- शुभ अंक-02

जाँब व व्यवसाय- जाँब में नामांक 02 व 09 की हेल्प से प्रगति है।सूर्य व मङ्गल आपको जाँब में सफलता दे सकता है।

स्वास्थ्य-श्वांश सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। सूर्य के द्रव्यों गुड़ इत्यादि का दान करें।

जन्मांक02 - शुभ अंक-01

जाँब व व्यवसाय- चन्द्रमा व मङ्गल मित्र हैं।जाँब व व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 03 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

जन्मांक 03- शुभ अंक-09

जाँब व व्यवसाय-गुरु व भाग्य स्वामी मङ्गल जाँब में प्रोमोशन का नवीन मार्ग दे सकते हैं। इस अंक का स्वामी गुरु व भाग्यस्वामी मङ्गल के सपोर्ट से व्यवसाय में उन्नति है।

स्वास्थ्य-उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

जन्मांक 04- शुभ अंक-07

जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 09 रियल स्टेट, मीडिया व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 02 व 09 के व्यक्तियों के पार्टनरशिप से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

जन्मांक 05- शुभ अंक-07

जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 04 व 09 के व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। जाँब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

जन्मांक 06- शुभ अंक-04

जाँब व व्यवसाय-आज का भाग्य अंक 09 है।आज व्यवसाय में शनि व मङ्गल का सपोर्ट है। जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य-लीवर के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07- शुभ अंक-08

जाँब व व्यवसाय-अंकस्वामी केतु व भाग्य स्वामी मङ्गल है। व्यवसाय में सफल रहेंगे।जाँब में प्रगति है।अंक 03 व 09 नामांक के लोग हेल्पफुल रहेंगे।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 08- शुभ अंक-06

जाँब व व्यवसाय- आज के दिन बुध का सपोर्ट रहेगा। जाँब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। सूर्य व केतु बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

जन्मांक 09- शुभ अंक-03

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में मङ्गल व सूर्य का सपोर्ट रहेगा। जाँब में नामांक 04 व 01 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।

स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। मङ्गल के द्रव्यों गुड़ व मसूर का दान करें।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article