आज 9 फरवरी, चॉकलेट डे का लव होरोस्कोप: वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन किनपर होगी प्यार की बरसात, मीठे-मीठे चॉकलेट जैसा हो जाएगी लव लाइफ

Aaj Ka Love Rashifal - 09 February 2026 (आज का लव राशिफल): आज 9 फरवरी यानी वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन है। आज चॉकलेट डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। आज के दिन किस लवर पर प्यार बरसने वाला है और किसकी जिंदगी में चॉकलेट जैसी मिठास भरने वाली है, ये आप यहां से लव राशिफल पढ़कर जान सकते हैं।

Aaj Ka Love Rashifal - 09 February 2026 (आज का लव राशिफल): प्रेम अमर है। शाश्वत है। सत्य है। परिपक्व प्रेम वासनात्मक नहीं होता। वह आध्यात्मिक होता है। प्रेम के पुष्प मन से पल्लवित होते हैं, चन्द्रमा मन व प्रेम के सौंदर्य का कारक ग्रह है। यह दैहिक आकर्षण नहीं वरन मन का मिलन है। प्रेम अनन्त है। सीमाओं से परे है। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए। शुक्र प्रेम में आकर्षण की वृद्धि करता है जिससे प्रेमी हमेशा खूबसूरत दिखना चाहता है। शुक्र श्रृंगार का ग्रह है।गीत व संगीत में चिंतन,मनन व नव सृजन का ग्रह है। चन्द्रमा तुला में है व रात में 01:11 के बाद वृश्चिक में आ जाएंगे। लव प्रेम नहीं होता। लव प्रेम का अंग्रेजी में ट्रांसलेशन का शब्द हो सकता है। प्रेम वृहद है। गोपियों का भगवान कृष्ण के प्रति प्रेम आत्मा व परमात्मा का मिलन है। कृष्ण के किनारे नृत्य करती गोपियां भगवान पूर्ण ब्रम्ह कृष्ण के किनारे नाचती पुण्य आत्माएं कृष्ण के प्रेम में पूर्ण समर्पित हैं।कृष्ण पूर्णावतार हैं। उनके भक्त ऊधो भी हैं लेकिन उनको गोपिकाएं सिखाती हैं। ऊधो मन न भए दस बीस, एक हुतो सो गयो श्याम संग को अवराधे ईस- मन तो हमारा एक है वह सिर्फ व सिर्फ श्याम संग है, यह प्रेम है।

Aaj Ka Love Rashifal, Chocolate Day Rashifal, 9 February 2026 Love Rashifal

लव राशिफल 09 फरवरी 2026 चॉकलेट डे का लव होरोस्कोप (pc: canva)

प्रेम राशिफल फरवरी 09 फरवरी 2026-

1) मेष- चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है। चन्द्रमा प्रेम में सफलता व शुक्र रोमांटिक बिहैव देता है। रात 01:11 के बाद चन्द्रमा व शुक्र लव लाइफ के लिए बहुत ही बेहतर रहेगा। शुक्र व मङ्गल शारीरिक आकर्षण देता है। अपने आप को खूबसूरत यात्रा से रोके नहीं। प्रेम के अविरल प्रवाह आपको एक नव जीवन देंगे। प्रेमी को गोल्डन रिंग भेंट करें। युवा प्रेम का इजहार कर सकते हैं।

End of Feed