6 June 2024 Panchang: पंचांग अनुसार 6 जून को ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि है। नक्षत्र रोहिणी और योग धृति है। सूर्य देव और चंद्र देव दोनों वृषभ राशि में रहेंगे। अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा इस दिन वट सावित्री व्रत, शनि जयंती, रोहिणी व्रत और ज्येष्ठ अमावस्या रहेगी। यहां आप जानेंगे 6 जून का पूरा पंचांग।
6 June 2024 Panchang In Hindi
वट सावित्री पूजा मुहूर्त 2024 (Vat Savitri Puja Muhurat 2024)
वट सावित्री पूजा का शुभ मुहूर्त 5 जून 2024 की सुबह 07 बजकर 54 मिनट से 6 जून की शाम 6 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। इस दिन शुभ मुहूर्त में बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं।
शनि जयंती पूजा मुहूर्त 2024 (Shani Jayanti 2024 Date And Time)
शनि जयन्ती पूजा का मुहूर्त 5 जून 2024 की शाम 07:54 से 6 जून 2024 की शाम 06:07 बजे तक रहेगा।
6 जून 2024 पंचांग (6 June 2024 Panchang)
- ब्रह्म मुहूर्त 04:02 ए एम से 04:42 ए एम
- प्रातः सन्ध्या 04:22 ए एम से 05:23 ए एम
- अभिजित मुहूर्त 11:52 ए एम से 12:48 पी एम
- विजय मुहूर्त 02:39 पी एम से 03:35 पी एम
- गोधूलि मुहूर्त 07:16 पी एम से 07:36 पी एम
- सायाह्न सन्ध्या 07:17 पी एम से 08:18 पी एम
- अमृत काल 05:12 पी एम से 06:44 पी एम
6 जून 2024 अशुभ समय (6 June 2024 Ashubh Samay)
- राहुकाल 02:04 पी एम से 03:49 पी एम
- यमगण्ड 05:23 ए एम से 07:07 ए एम
- आडल योग 08:16 पी एम से 05:23 ए एम, जून 07
- दुर्मुहूर्त 10:01 ए एम से 10:57 ए एम
- वर्ज्य 12:36 पी एम से 02:08 पी एम
- बाण रज - 03:51 पी एम से पूर्ण रात्रि तक
ज्येष्ठ अमावस्या 2024 (Jyeshtha Amavasya 2024)
6 जून को ज्येष्ठ अमावस्या भी मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में इस अमावस्या का विशेष महत्व माना जाता है। इसे बड़ अमावस्या भी कहा जाता है।
