Holi 2026: किस त्योहार के 40 दिन बाद होली आती है, 3 या 4 मार्च 2026 में से होली कब है

कौन से त्योहार के 40 दिन बाद होली आती है (Holi 2026 mein kab hai): जनवरी महीने में आने वाला एक त्योहार होली का इंतजार बढ़ा देता है। दरअसल इस त्योहार के ठीक 40 दिन बाद ही होली का त्योहार आता है। यहां जानें कि होली 2026 में कब है, 3 या 4 मार्च में से होली की सही डेट क्या है।

कौन से त्योहार के 40 दिन बाद होली आती है (Holi 2026 mein kab hai): भारतीय परंपरा में अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि होली से 40 दिन पहले कौन-सा पर्व आता है या फिर यह कहा जाता है कि फलां त्योहार के 40 दिन बाद होली आती है। खासतौर पर माघ, बसंत पंचमी और माघ पूर्णिमा को लेकर यह जिज्ञासा अधिक रहती है। लोक परंपरा और ब्रज संस्कृति में इसका एक स्पष्ट उत्तर मिलता है। यहां जानें कि कौन से त्योहार के 40 दिन बाद होली का त्योहार मनाया जाता है।

holi 2026 kab hai, basant panchami 2026

कौन से त्योहार के 40 दिन बाद होली आती है

कौन से त्योहार के 40 दिन बाद होली आती है

सांस्कृतिक रूप से ब्रज क्षेत्र में होली की गणना बसंत पंचमी से भी की जाती है। बसंत पंचमी के दिन से ही मथुरा, वृंदावन, बरसाना और नंदगांव में 40 दिनों तक चलने वाला होली उत्सव शुरू हो जाता है। मंदिरों में गुलाल उड़ने लगता है और इसे होली के औपचारिक शुभारंभ के रूप में माना जाता है। इस तरह बसंत पंचमी के 40 दिन के बाद होली मनाई जाती है।

End of Feed