ये हैं शनि देव की 3 सबसे प्रिय राशियां, इन पर शनि की रहती है विशेष कृपा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 10:26 AM IST

Shani Dev: कहते हैं इन राशियों के लोगों के लिए शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati) और शनि ढैय्या अधिक कष्टदायी नहीं होती। इन राशियों वाले शनि की कृपा से खूब तरक्की करते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • शनि देव मकर और कुंभ राशि के स्वामी हैं
  • शनि की उच्च राशि तुला है और नीच मेष है
  • शनि ढाई साल में अपनी राशि बदलते हैं

शनि का नाम सुनते ही लोग भयभीत होने लगते हैं। क्योंकि अधिकतर लोग इसे परेशान करने वाला ग्रह मानते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। ज्योतिष की मानें तो शनि कर्मफल दाता है यानी ये लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। ये न्याय के देवता हैं अच्छे कर्मों का अच्छा फल तो बुरे कर्मों का बुरा फल देना इनका काम है। यानी ये अकारण ही किसी को परेशान नहीं करते। यहां आप जानेंगे शनि देव किन राशियों पर मेहरबान रहते हैं।

shani dev

शनि देव की सबसे प्रिय राशियां

ज्योतिष में शनि ग्रह: शनि देव सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं। इन्हें एक राशि से दूसरी राशि में जाने में करीब ढाई साल का समय लग जाता है। इसी समय को वैदिक ज्योतिष में शनि ढैय्या के नाम से जाना जाता है। ये तुला राशि में उच्च के होते हैं तो मेष राशि में नीच के हो जाते हैं। इसके अलावा ये मकर और कुंभ राशियों के स्वामी ग्रह होते हैं। ये किसी भी व्यक्ति को राजा से रंक तो रंक से राजा बनाने तक की ताकत रखते हैं।

End of Feed