10 September 2024 Panchang (10 सितंबर 2024 का पंचांग) : भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 46 मिनट पर होगा। आज के दिन सूर्यास्त शाम 06:22 मिनट पर होगा। इस दिन पूजा का अभिजीत मुहूर्त 11:52 से 12 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त संतान सप्तमी की पूजा कर सकते हैं। आज के दिन राहुकाल का समय दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा। इस समय में कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए। अब आइए जानें आज का पूरा पंचांग।
10 September 2024 Panchang (10 सितंबर 2024 का पंचांग)
संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081माह-भाद्रपद ,शुक्ल पक्ष
तिथि-सप्तमी, व्रत- मंगलवार व्रत
दिवस-मंगलवार
सूर्योदय-05:46am
सूर्यास्त-06:22pm
नक्षत्र- अनुराधा 08:05pm तक तत्पश्चात ज्येष्ठा
चन्द्र राशि -वृश्चिक राशि,स्वामी ग्रह-मङ्गल
सूर्य राशि-सिंह ,स्वामी -सूर्य
करण- गर 10:37pm तक फिर वणिज
योग: - विष्कुम्भ
शुभ मुहूर्त
1अभिजीत-11:52am से 12:25 pm2विजय मुहूर्त-02:24pm से 03:21 pm तक
3गोधुली मुहूर्त--06:21pm से 07:22 pm तक
4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:09m से 05:01am तक
5अमृत काल-06:03am से 07;53am तक
6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:51 से 12:29तक रात
संध्या पूजन-06:21 pm से 07:07pm तक
दिशा शूल -पूर्व दिशा।इस दिशा में यात्रा से बचें।दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल-दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तकक्या करें-आज गणेश उत्सव का चतुर्थ दिवस व्रत है। गणपति विध्न का नाश करते हैं। किसी भी कार्य के निर्विध्न रूप से पूर्ण करने वाले देवता गणेश जी हैं। यह व्रत सभी लोग रख सकते हैं। मोदक,मीठा, जल अन्न व वस्त्र का दान करें। कुछ संत निराजल व्रत रखते हैं। नियमित साप्ताहिक मंगलवार व्रत रख सकते हैं। सुंदरकांड का पाठ करें। आज आपका भोजन फलाहारी हो। कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान कराएं। आज श्री हनुमान चालीसा के 07 पाठ का भी बहुत महत्व है। गणेश प्रतिमा जो घरों में स्थापित हो चुकी है उनकी विधिवत पूजा होती है। गणेश जी समस्त कष्टों का नाश करते हैं। गणपति उत्सव धूम धाम से मनाएं। गणेश जी की उपासना कई तांत्रिक सिद्धियां भी देती हैं।
क्या न करें-बड़े भाई का अनादर करने से मङ्गल खराब फल देते हैं।बड़े भाई की किसी बात की अवज्ञा मत करें।
