1 September 2024 Panchang: इस दिन कृष्ण जी की छठी मनाई जाएगी। बता दें ये त्योहार जन्माष्टमी के 6 दिन बाद पड़ता है। इस साल लड्डू गोपाल जी की छठी भादो कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जा रही है जो 1 सितंबर को पड़ी है। इस दिन कई शुभ संयोग भी बन रहे हैं। जिसकी वजह से ये दिन काफी खास होने वाला है। चलिए जानते हैं 1 सितंबर 2024 का पूरा पंचांग।
1 September 2024 Panchang
1 सितंबर 2024 पंचांग इन हिंदी (1 September 2024 Panchang In Hindi)
संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081
माह-भाद्रपद ,कृष्ण पक्ष
तिथि-चतुर्दशी
व्रत व पर्व- रविवार व्रत
दिवस-रविवार
सूर्योदय-05:40am
सूर्यास्त-06:36pm
नक्षत्र- आश्लेषा 10 pm तक फिर मघा
चन्द्र राशि --कर्क
सूर्य राशि-सिंह
करण-विष्टि 04:39 pm तक तत्पश्चात विष्टि
योग -परिघ 06 pm तक फिर शिव
1 सितंबर 2024 शुभ मुहूर्त (1 September 2024 Shubh Muhurat)
अभिजीत-11:52am से 12:33 pm
विजय मुहूर्त-02:21pm से 03:25 pm तक
गोधुली मुहूर्त--06:24pm से 07:23 pm तक
ब्रम्ह मुहूर्त-4:06m से 05:04am तक
अमृत काल-06:07am से 07;53am तक
निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:52 से 12:43 तक रात
संध्या पूजन-06:21 pm से 07:07pm तक
दिशा शूल --पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
1 सितंबर 2024 राहुकाल समय (1 September 2024 Rahukaal)
04:30 बजे से 06 बजे तक
क्या करें-क्या ना करें- आज रविवार का महान व्रत है। भगवान सूर्य जी की उपासना का पवित्र दिवस है। आदित्य जी की उपासना व रविवार व्रत का नियम पूर्वक करने से कई जन्म के पापों का नाश होता है। किसी भी ग्रह जनित कष्ट का उपाय भी इस व्रत से कर सकते हैं। आज गुड़ व गेंहू का दान करें। आचरण शुद्ध हो।खान पान पर ध्यान दें। श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 03 बार पाठ करें। पूर्व जन्म के पापों के शमन के लिए रविवार बहुत पवित्र उपवास है। पिता की किसी भी बात की अवज्ञा मत करें।
