जॉब्स

Constable Recruitment 2023: कांस्टेबल पदों पर निकली बंपर भर्ती, इस डेट से करें अप्लाई, जानें सैलरी

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 11, 2023, 07:01 PM IST

WB Police Constable Recruitment 2023: सरकारी नौकरी का सपना देखने वालों के लिए शानदार खबर है। पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

WB Constable Recruitment 2023

Photo : iStock

Constable Recruitment 2023, WB Police Constable Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए बड़ा अपडेट है। पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) ने महिला कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर 23 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 22 मई निर्धारित की गई है।

WB Constable Recruitment 2023: महिला कांस्टेबल के कितने पद खाली

बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, पश्चिम बंगाल पुलिस में महिला कांस्टेबल (Lady Constable) के 1420 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 6 के तहत 22700 रुपए से 58500 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा।

West Bengal Police Recruitment 2023: कौन कर सकेगा आवेदन

लेडी कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी माध्यमिक परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के मुताबिक, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

WB Police Constable Recruitment 2023: इस आधार पर होगा चयन

पश्चिम बंगाल पुलिस में लेडी कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फाइनल लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड एडमिट कार्ड अलग से वेबसाइट पर जारी करेगा।

WB Police Constable Application 2023: इस वेबसाइट पर करें अप्लाई

योग्य अभ्यर्थी पश्चिम बंगाल पुलिस में लेडी कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर 23 अप्रैल से 22 मई 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को 170 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। ध्यान रहे कि तय समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article