जॉब्स

UP Stenographer Recruitment 2024: यूपी में स्टेनोग्राफर की बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 92000 से ज्यादा

UPSSSC Stenographer Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की तरफ से स्टेनोग्राफर के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 661 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

Image

यूपी में स्टेनोग्राफार भर्ती

Photo : Times Now Digital

UPSSSC Stenographer Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की तरफ से स्टेनोग्राफर के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 661 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। 12वीं के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है।

यूपी में स्टेनोग्राफर के पद पर निकली इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 दिसंबर 2024 को शुरू होगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 25 जनवरी 2025 तक का समय मिलेगा। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसमें आवेदन शुरू होने के बाद नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

UPSSSC Stenographer Recruitment 2024: ऐसे करें अप्लाई

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- upsssc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर New Recruitments के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर UPSSSC Stenographer Recruitment 2024 Apply Online के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

UPSSSC Stenographer Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

Stenographer Eligibility and Salary: योग्यता और सैलरी

स्टेनोग्राफर के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। वहीं, NIELIT CCC एग्जाम पास करने वाले ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास UPSSSC PET 2023 पास का सर्टिफिकेट होना जरूरी है। इस पद के लिए टाइपिंग स्पीड अच्छी होनी चाहिए।

यूपी में स्टेनोग्राफार भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से ज्यादा और 40 साल से कम होनी चाहिए। वहीं, कैंडिडेट्स की उम्र की गणना 1 जुलाई 2024 के आधार पर की जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें। इस पद पर सेलेक्ट होने वालों को पे लेवल 5 के तहत सैलरी मिलेगी। इसमें सैलरी 29,200 रुपये से 92,300 रुपये तक हो सकती है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article