जॉब्स

UPSSSC Stenographer Recruitment 2023: यूपी में स्टेनोग्राफर के कई पद खाली, 12वीं पास इस डेट से करें अप्लाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 2, 2023, 06:35 PM IST

UPSSSC Stenographer Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां सारी डिटेल्स जरूर चेक कर लें।

Image

Sarkari Naukri 2023

Photo : iStock

UPSSSC Stenographer Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: यूपी में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अगर आप भी सरकारी नौकरी 2023 की तलाश में हैं तो यूपी स्टेनोग्राफर भर्ती 2023 के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 17 अक्टूबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 6 नवंबर निर्धारित की गई है।

UPSSSC Stenographer Notification 2023: किसके लिए कितने पद

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में स्टेनोग्राफर के कुल 277 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, जनरल के 103 पद, ईडब्ल्यूएस के 20 पद, ओबीसी के 65 पद, एससी के 81 पद और एसटी के 8 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

UP Stenographer Eligibility 2023: कौन कर सकेगा अप्लाई

यूपी में स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी 12वीं और यूपी पीईटी परीक्षा पास होना चाहिए।

How to Apply for UPSSSC Stenographer Recruitment 2023

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • सबसे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर स्टेनोग्राफर एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • फिर सभी दस्तावेज अपलोड करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

UPSSSC Stenographer Application 2023: कितना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी यूपी स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए आयोग की वेबसाइट पर 17 अक्टूबर से 6 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इसके लिए 25 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। ध्यान रहे कि तय समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी चेक कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article